GWALIOR कलेक्टर द्वारा जारी लापरवाह अधिकारियों की लिस्ट पढ़िए, सभी को नोटिस- MP NEWS

मध्य प्रदेश के ग्वालियर कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने उन लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं जो जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति कतई संवेदनशील नहीं है। कलेक्टर ने कुल 19 अधिकारियों की लिस्ट जारी की है। 

जिन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं उनमें:- 
  • संपदा अधिकारी साडा श्री नवल सिंह राजपूत, 
  • सीडीपीओ डबरा श्रीमती बबीता धाकड़, 
  • प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज श्री शशि विकसित, 
  • एपीटीओ राजस्व नगर निगम श्री शैलेन्द्र चौहान, 
  • सहायक प्रबंधक विद्युत डबरा श्री एस के शुक्ला, 
  • सहायक पंजीयक उद्योग नीति व निवेश प्रोत्साहन श्री एच जे कुर्रेशी, 
  • उप प्रबंधक विद्युत श्री एम सी गुप्ता, 
  • नायब तहसीलदार मोहना श्री रामप्रसाद बरेलिया, 
  • जोनल ऑफीसर नगर निगम श्री रवि गोड़िया, 
  • संपदा अधिकारी गृह निर्माण मण्डल श्री कौशलेन्द्र चतुर्वेदी, 
  • कार्यपालन यंत्री प्रदूषण नियंत्रण मण्डल श्री आर के रोहितास, 
  • सहायक स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम श्री अशोक खरे, 
  • भवन अधिकारी नगर निगम श्री वीरेन्द्र शाक्य, 
  • जोनल ऑफीसर सिविल नगर निगम श्री अनिल श्रीवास्तव, 
  • संपदा अधिकारी विकास प्राधिकरण श्री उमेशचंद कौरव, 
  • तहसीलदार घाटीगाँव श्री सुरेश यादव, 
  • सहायक यंत्री सीवेज नगर निगम श्री हेमंत शर्मा, 
  • प्रभारी सहायक यंत्री पेयजल नगर निगम श्री संदीप श्रीवास्तव 
  • मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रदीप सिंह भदौरिया 

इन अधिकारियों ने क्या गलती की है
एल-1 लेवल के इन अधिकारियों द्वारा सीएम हैल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों को अटेण्ड नहीं किया गया है, जिससे शिकायतें अगले स्तर पर अंतरित हुईं हैं। जाहिर है इन अधिकारियों की उदासीनता की वजह से शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक देरी हो रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों के इस रवैये को गंभीरता से लिया है और सभी को अलग-अलग नोटिस जारी कर जवाब माँगे हैं। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });