मध्य प्रदेश मानसून- अगले 5 दिन भारी बारिश और वज्रपात होंगे, मौसम खराब रहेगा - MP news

Madhya Pradesh monsoon and weather forecast 

मध्य प्रदेश में मानसून आ गए हैं। भारत के दक्षिण और पश्चिम में स्थित समुद्र का पानी भरकर बादलों की बटालियन में मध्यप्रदेश के आसमान पर मोर्चा संभाल लिया है, परंतु मानसून थोड़े नाराज हैं। अगले 5 दिनों तक मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। सेटेलाइट से पता चला है कि आसमान में बादलों की जमावट कुछ इस प्रकार की हुई है कि आने वाले दिनों में सामान्य से अधिक संख्या में वज्रपात होंगे। आकाश से बिजली गिरेगी। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान- 13 जिलों में भारी बारिश होगी

प्रमेन्द्र कुमार,वैज्ञानिक,मौस​म विभाग, भोपाल,मध्य प्रदेश ने पुष्टि करते हुए बताया कि, मध्य प्रदेश में मानसून आ गया है, भोपाल, कटनी, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सिवनी, सागर, सीहोर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बैतूल में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। इसके कारण नदी नालों में अचानक बाढ़ की स्थिति बन सकती है। 

भारत मौसम का पूर्वानुमान- इन राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, विदर्भ, मध्य प्रदेश में पृथक स्थान; कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर और पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके कारण प्रभावित इलाकों में सारी गतिविधियां ठप हो जाएंगी। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके कारण भी जनजीवन प्रभावित हुआ और कुछ गतिविधियां स्थगित हो जाएंगी। 

मध्य प्रदेश में मानसून देर से आया था इसलिए जल्दी छा गया 

प्रदेश में मानसून की जबर्दस्त एंट्री होने के बाद राजधानी में भी कल जोरदार बारिश देखने को मिली और 24 घंटों में ही यहां पर 77.2 मिली मीटर पानी बरस गया। मंडला में दस्तक देने के बाद महज 24 घंटों में ही मानसून ने पूरा एमपी कवर कर लिया। रविवार को कई जगहों पर रातभर पानी गिरा। करीब 10 साल बाद ऐसी स्थिति बनी जब 24 घंटों में ही पूरे प्रदेश में मानसून आ गया। पूरे एमपी में झमाझम बरसात हुई। अगले 5 दिनों तक अच्छी बरसात का अनुमान जताया जा रहा है जबकि दो दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह से शहर में बादल छाये हैं। उम्मीद है कि दोपहर बाद फिर मौसम बदलेगा। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !