षड्यंत्र और दुर्व्यवहार, दिग्विजय सिंह की पुरानी आदत: ज्योतिरादित्य सिंधिया - MP NEWS

Madhya Pradesh politics news

ग्वालियर चंबल संभाग की राजनीति के श्रीमंत महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राधौगढ़ की राजनीति के राजा साहब श्री दिग्विजय सिंह की बुरहानपुर वाली घटना पर टिप्पणी की है। श्री सिंधिया ने कहा कि षड्यंत्र और दुर्व्यवहार, दिग्विजय सिंह की पुरानी आदत है। 

राजासाहेब दिग्विजय जी, अहंकार त्यागें

बुरहानपुर वाली घटना का वीडियो शेयर करते हुए श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमेंट किया है कि, अपनी पार्टी के ही नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ षडयंत्रकारी तरीक़े से पेश आने व दुर्व्यवहार करने की 
दिग्विजय सिंह जी की पुरानी आदत रही है। उन्हें लगता है सभी उनके इशारे पर रिमोट की तरह काम करेंगे। राजासाहेब दिग्विजय जी, अहंकार त्यागें, लोगों को अपनाना और सम्मान देना सीखें। 

मामला क्या है
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में कांग्रेस पार्टी के नंबर दो कि नेता श्री दिग्विजय सिंह एक ऑडिटोरियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष श्री अबरार खान पार्षद, मंच पर आ गए। कार्यक्रम की व्यवस्था देख रहे पदाधिकारी उन्हें कुछ समझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक माइक पर मौजूद श्री दिग्विजय सिंह ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने पहले परिचय पूछा और फिर माइक से आदेश दिया कि सामने आकर बैठो। यह घटनाक्रम श्री अबरार खान के लिए अपमानजनक हो गया। वह कार्यक्रम से जाने लगे। श्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें दुत्कार कर भगा दिया। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !