मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा- अनुकंपा नियुक्ति के मामलों की जानकारी मांगी - MP karmchari NEWS

Updesh Awasthee
मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए कवायद तेज हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा सभी जिलों से अनुकंपा नियुक्ति के मामलों की जानकारी मांगी गई है। 

श्री नितिन सक्सेना, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने समस्त संभागीय संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र क्रमांक 955 दिनांक 26 मई 2023 के माध्यम से बताया है कि 29 मई 2023 को अनुकंपा नियुक्ति के मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में सभी मामलों की समीक्षा की जाएगी इसलिए सभी मामलों की अपडेट जानकारी अनिवार्य है। 

निर्देशित किया गया है कि निर्धारित प्रपत्र में अपने अपने क्षेत्राधिकार के अनुकंपा नियुक्ति के मामलों की अपडेट जानकारी तत्काल भेजें। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!