GWALIOR NEWS- मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को कार्यकर्ता याद आए, कहा गिले शिकवे दूर करो

Madhya Pradesh Chunav politics news

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से लेकर अप्रैल 2023 तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगातार नजरअंदाज करने वाले ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अब कार्यकर्ताओं की याद आने लगी है। मात्र 2 दिनों में उन्होंने ग्वालियर विधानसभा के सभी 5 मंडलों की बैठक में भाग लिया और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ घुलने मिलने की कोशिश की। 

हो सकता है आप मुझसे नाराज हों, मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा

सोमवार को राजा मानसिंह तोमर मंडल में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा- हो सकता है कि आप मुझसे या संगठन के अन्य नेताओं से नाराज हों, लेकिन ये समय गिले-शिकवे दूर कर पार्टी के काम में जुटने का है। शहर में जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, वे सब आपकी मेहनत का ही परिणाम हैं। आपकी मेहनत से ही पार्टी सत्ता में आई। विकास की इस अविरल धारा को बहने के लिए फिर से आपकी मेहनत की जरूरत है। पिछले दो दिनों में मंत्री ने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के सभी पांच मंडलों की बैठक कर कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के कार्यों में जुटने का आवाहन किया। 

यहां भी वीडियो जारी कराया 

मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हेडलाइंस वाले वीडियो जारी करवाने में माहिर हैं। पहले नालियों में उतर कर सफाई किया करते थे। फिर खंभे पर चढ़कर बिजली सुधार लगे। जब लोगों ने जिसे पसंद नहीं किया तो फिर इस बार कुछ नया सोचा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रस्सी खींचने वाला खेल खेला और फिर उसका वीडियो जारी करवाया। साथ में यह जरूर बताया कि, भाजपा के कार्यकर्ता उनसे नाराज नहीं है।

प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अब तक कार्यकर्ताओं के साथ क्या-क्या किया 

कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के लिए चुनाव प्रचार किया लेकिन मंत्री बनने के बाद श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को अपने तरीके से नजर अंदाज किया। बंगले पर आने वाले प्रत्येक आवेदन को भोपाल फॉरवर्ड कर दिया जाता था परंतु भोपाल में बैठा एक व्यक्ति सभी आवेदनों को रोक लेता था। वह तब तक किसी भी कागज को आगे नहीं बढ़ने देता था जब तक कि उसको दक्षिणा ना मिल जाए। भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता ग्वालियर से भोपाल दौड़-धूप करते रहे परंतु उनके काम नहीं हुए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस प्रकार तोमर साहब ने हमारी मदद की है उसी प्रकार हम भी तोमर साहब का प्रचार करेंगे। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !