Small Business Ideas- 3 लाख में VFR से 75 हजार महीने की कमाई, गवर्मेंट सपोर्ट भी मिलेगा

Best Low investment high profit business ideas

बाजार में दुकान बहुत महंगी हो गई है और घरों में भी बिजनेस करने के लिए जगह नहीं मिल पाती तो चलिए आज अपन एक ऐसा यूनिक बिजनेस आइडिया प्लान करते हैं, जिसे घर की छत पर स्टार्ट किया जा सकता है और इसमें अपन डबल कमाई भी करेंगे। 

Business Opportunity 

भारत में लोग दो खर्चों से सबसे ज्यादा परेशान हैं। पहला एजुकेशन और दूसरा मेडिसिन। पिछले कुछ सालों के एक्सपीरियंस के बाद लोगों को विश्वास हो चला है कि स्वस्थ रहने के लिए पर्सनल लेवल पर ही कुछ करना पड़ेगा। लोगों को डॉक्टरों से डर लगने लगा है और वह अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग रखना चाहते हैं, ताकि कोई भी वायरस या मौसमी बीमारियां उन्हें परेशान ना कर पाए। इस दिशा में कई सारे इनोवेशन हो रहे हैं और सरकार भी काफी सपोर्ट कर रही है। यह बिल्कुल सही समय है जब लोगों की ऑर्गेनिक फूड्स की डिमांड को पूरा करके उनकी मदद की जा सकती है और प्रॉफिट भी कमाया जा सकता है। 

Business Plan point to point

  • अपन Vertical Farm Restaurant शुरू करेंगे। 
  • यह कोई आम रेस्टोरेंट्स नहीं है और इसमें बाजार वाले रेस्टोरेंट जैसा रिस्क भी नहीं है। 
  • सबसे पहले अपन को एक बड़ी सी छत चाहिए। कम से कम 1500 स्क्वायर फीट। 
  • अब आधी छत में वर्टिकल फार्मिंग करेंगे। कुछ लोग इसे शहरी खेती भी कहते हैं। 
  • इसमें मिट्टी की जरूरत नहीं होती और वर्टिकल होने के कारण प्लॉट साइज भी बड़ा नहीं चाहिए। 
  • इसमें एलईडी बल्बों का इस्तेमाल किया जाता है और वैज्ञानिक कहते हैं कि इसकी फसलों की पौष्टिकता जमीन में उगने वाले पौधों से ज्यादा होती है। 
  • कुल मिलाकर पौष्टिक पौधों की दीवारें खड़ी हो जाती हैं और इन दीवारों के बीच में अपन रेस्टोरेंट चलाएंगे। 
  • बहुत सारे लोग तो केवल वर्टिकल फॉर्म में कुछ समय बिताना पसंद करेंगे। उनके लिए एक कॉफी काफी है। 
  • इसके अलावा अपने रेस्टोरेंट में अपने वर्टिकल फॉर्म में उगाई गई ऑर्गेनिक वेजिटेबल्स परोसी जाएंगी।
  • कुछ रेडीमेड स्नैक्स भी रख सकते हैं। 
  • इसके अलावा लोग चाहे तो अपन से सब्जियां खरीद कर घर ले जा सकते हैं। 

इस प्रकार अपन को 3 प्रकार का फायदा होगा। वर्टिकल फार्मिंग से पैदा होने वाली फसल बेचकर मुनाफा कमाएंगे जो पूरे भारत में हजारों लोग ऑलरेडी कमा रहे हैं। दूसरा, रेस्टोरेंट से कमाई होगी और वर्टिकल फॉर्म की खाली जगह भी अपन को पैसा देगी। तीसरा लोगों को वर्टिकल फॉर्म की फसल की डायरेक्ट बिक्री करके ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। 

कृपया इंटरनेट पर वर्टिकल फार्मिंग के बारे में थोड़ी रिसर्च करें और इसके साथ ही अपने शहर के बारे में भी थोड़ी रिसर्च करें। देखें कि इस प्रकार के परिवारों की संख्या कितनी है जो ऑर्गेनिक वेजिटेबल्स को प्राथमिकता देते हैं। वर्टिकल फॉर्म रेस्टोरेंट जैसी जगह पर समय बिताना पसंद करते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) 

इसी प्रकार के स्मॉल बिजनेस आइडियाज और अन्य जॉब एवं बिजनेस अपॉर्चुनिटी के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। आपका धन्यवाद।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !