MP NEWS- मऊगंज थाने का ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार, रीवा लोकायुक्त की कार्रवाई

रीवा। 
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मऊगंज थाने में रीवा लोकायुक्त ने एक ASI को 5000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भाईयों का आपस में जमीन विवाद चल रहा था। एक भाई ने दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की। आवेदन पत्र की जांच सहायक उपनिरीक्षक को सौंपी गई। 

शिकायती पत्र के अनुसार आरोपी ASI ने पीड़ित को  कानून का डर दिखाया। कहा कि लंबे केस में फंस रहे हो। 10 हजार दो मामले को रफा दफा कर दूंगा। डर के मारे पीड़ित ने 3000 रु दे दिया। सौदे की दूसरी रकम देने का स्थान 14 अप्रैल को मऊगंज थाने के पास रखा गया। फरियादी ने जैसे ही रिश्वत की रकम सौंपी। वैसे ही लोकायुक्त ने धर दबोचा है। अग्रिम कार्रवाई के लिए एएसआई को रेस्ट हाउस ले जाया गया है। जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनयम का प्रकरण दर्ज हो गया है।

लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सवा 11 बजे मऊगंज थाने के एएसआई राजकुमार पाठक को 5 हजार की रकम लेते हुए ट्रेप किया गया है। उसके खिलाफ पीड़ित रेवा शुक्ल 48 निवासी ग्राम रकरी ने शिकायत की थी। फरियादी ने कहा कि वह पेश से किसानी का कार्य करता है। उनके परिवार में सभी भाईयों का आपस में विवाद चल रहा था।

जानकारों का कहना है कि जमीन संबंधी विवाद राजस्व न्यायालय जाता था। लेकिन इस मामले में मऊगंज थाने में रिपोर्ट कर पीड़ित को डराया गया है। फरियादी का शिकायती आवेदन सही पाए जाने पर लोकायुक्त एसपी ने निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम बनाकर मऊगंज भेजी गई। जहां आरोपी एएसआई को पांच हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });