LAW NOTES- भारतीय संविधान का अनुच्छेद 39 राज्य को किस प्रकार की नीति बनाने को निर्देशित करता है, जानिए

समाजवादी समाज की रचना को साकार रूप देने वाला यह एक महत्वपूर्ण अनुच्छेद है। राष्टपिता महात्मा गांधी के सपनों का भारत इस अनुच्छेद की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है। महात्मा गांधी एक ऐसे भारत की कल्पना करते थे जहाँ न कोई अमीर हो, न कोई निर्धन। वे ऊँच-नीच का भेद भाव भी नहीं करते थे। जानिए अनुच्छेद 39 राज्य को किस प्रकार की नीति बनाने का निर्देश देता है।

भारतीय संविधान अधिनियम,1950 का अनुच्छेद 39 की परिभाषा

राज्य अनुच्छेद 39 के अनुसार समाज कल्याण के लिए निम्न प्रकार की नीतियां बना सकते हैं:-
1. सभी नागरिकों के लिए आजीविका के पर्याप्त साधन उपलब्ध करवाना।
2. भौतिक संपत्ति के स्वामित्व एवं नियंत्रण का सामुहिक हित मे वितरण करना।
3. धन एवं उत्पादन के साधनों का विकेंद्रीकरण करना।
4. स्त्री एवं पुरुष को समान कार्य के लिए समान वेतन देना।
5. पुरूष, स्त्री एवं बालकों की शोषण से रक्षा करना।

Constitution of India Article 39

राज्य उपरोक्त लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उत्पादन के साधनों एवं यातायात के साधनों का राष्ट्रीयकरण कर सकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक ✍️बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं विधिक सलाहकार होशंगाबाद) 9827737665

इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !