JABALPUR NEWS- शहर में सरेआम फायरिंग, शराब माफिया के गुर्गे ने युवक की हत्या कर दी

Bhopal Samachar
जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में करमेता पेट्रोल पंप के सामने देर रात अचानक फायरिंग हो गई। एक बदमाश ने दूसरे बदमाश की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है परंतु मारे गए युवक के पिता का कहना है कि इस हत्याकांड में गैंग लीडर और उसके दोनों बेटे भी शामिल हैं। 

एडिशनल एसपी श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि, मारे गए युवक मानस उपाध्याय का क्राइम रिकॉर्ड भी था। उसके खिलाफ जबलपुर के कई थानों में मामले दर्ज हैं। 1 सप्ताह पहले शराब को लेकर राजा सोनी और मानस उपाध्याय के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते देर रात राजा सोनी और मानस उपाध्याय के बीच पेट्रोल पंप पर आमने-सामने का संघर्ष हुआ। इसमें राजा सोनी ने मानस उपाध्याय पर गोली चला दी और फरार हो गया। मानस उपाध्याय के साथियों ने गंभीर घायल अवस्था में उसे मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 

पुलिस का दावा है कि उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मारे गए युवक मानस उपाध्याय के पिता श्री मनोज उपाध्याय का कहना है कि, राजू चौबे और उनके बेटे मोक्ष एवं छोटू ने उनके बेटे की हत्या की साजिश रची है। राजा सोनी उन्हीं का साथी है। यह सभी लोग उनके बेटे मानस उपाध्याय से अवैध कारोबार करवाना चाहते थे परंतु वह लगातार मना कर रहा था। उनकी गैंग से अलग हो जाने के कारण राजीव चौबे लगातार उनके बेटे को मारने की कोशिश कर रहा था। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!