चमगादड़, इंसानों के लिए कितने काम के होते हैं, क्यों जरूरी हैं, यहां पढ़िए- Bhopal Samachar GK Today

Amazing facts in Hindi about Bat 

चमगादड़ का नाम सुनते ही ज्यादातर इंसानों में एक अजीब सी प्रतिक्रिया होती है। लोग चमगादड़ से नफरत करते हैं। उसे देखकर डर लगता है और कोशिश की जाती है कि किसी भी प्रकार से चमगादड़, इंसानों की बस्तियों से दूर रहें, लेकिन क्या आप जानते हैं, चमगादड़ इंसानों के लिए बड़े काम के होते हैं और खेतों में खड़ी फसल की रक्षा करते हैं। 

बेंगलुरु क्षेत्र भारतीय विज्ञान संस्थान के सेंटर फॉर इकोलॉजिकल साइंसेस में प्रोफेसर रोहिणी बालकृष्णन के नेतृत्व में एक रिसर्च हुई। इसमें पाया गया कि चमगादड़ सबसे ज्यादा मादा टिड्डों का शिकार करते हैं। यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि टिड्डों से खेतों में खड़ी फसल को कितना खतरा होता है। रात के समय लाखों टिड्डों द्वारा फसलों पर हमला किया जाता है। खेत में खड़ी पूरी फसल चौपट हो जाती है। टिड्डों का जीवनकाल 3-5 महीने का होता है। मादा टिड्डी एक बार में लगभग 80 अंडों के 2-3 समूह देती है। आप कल्पना कर सकते हैं कि इनकी संख्या कितनी तेजी से बढ़ती है। 

चमगादड़, इतनी ही तेजी के साथ मादा टिड्डी का शिकार करते हैं। इसके कारण पर्यावरण में टिड्डों की जनसंख्या का नियंत्रण बना रहता है। जिस खेत के आसपास चमगादड़ का आना जाना होता है उस खेत में टिड्डी दल हमला नहीं करता और यदि कभी करता भी है तो चमगादड़ उसे अपना शिकार बना लेते हैं। 

अब समझ में आया, बदसूरत सा दिखने वाला चमगादड़ रात में क्या करने के लिए निकलता है। जरा सोचिए, यदि चमगादड़ नहीं होंगे तो टिड्डी दल हम इंसानों को कितना नुकसान पहुंचाएंगे। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !