सपूत और कपूत को अंग्रेजी में क्या कहते हैं - amazing facts about Hindi language

Updesh Awasthee
भारत में सपूत और कपूत शब्दों का काफी उपयोग किया जाता है। कुछ क्षेत्रों में तो यह शब्द किसी युवक की पहचान भी होते हैं। कहते हैं कि हिंदी का ऐसा कोई शब्द नहीं है जिसके लिए इंग्लिश में कोई WORD ना हो। आज का प्रश्न यह है कि सपूत और कपूत को अंग्रेजी में क्या कहते हैं। 

सपूत और कपूत का हिंदी अर्थ क्या होता है 

सपूत और कपूत शब्द विशेष रूप से पुत्र संतानों के लिए उपयोग किए जाते हैं। कपूत का अर्थ होता है, बुरे आचरण वाला पुत्र, नालायक बेटा, कुल को कलंकित करने वाला इत्यादि और सपूत इसके ठीक विपरीत अच्छे आचरण वाला पत्र, लायक बेटा, कुल और परिवार का मान सम्मान बढ़ाने वाला। सबको प्राउड फील कराने वाला। 

सपूत और कपूत को अंग्रेजी में क्या कहते हैं

जिस प्रकार अंग्रेजी भाषा में कई शब्द ऐसे हैं जिनके लिए कोई हिंदी शब्द नहीं होता। हिंदी भाषा में उन शब्दों को बिल्कुल वैसा ही लिखा जाता है जैसा अंग्रेजी भाषा में लिखा जाता है। ठीक इसी प्रकार अंग्रेजी भाषा में भी कई शब्द ऐसे होते हैं जो दूसरी भाषाओं के हैं लेकिन अंग्रेजी भाषा में बिना किसी संशोधन के स्वीकार कर लिए गए हैं। जहां तक सपूत और कपूत शब्द का प्रश्न है तो इनके लिए अंग्रेजी भाषा में कोई शब्द नहीं है और हिंदी भाषा के इन दोनों शब्दों को अंग्रेजी में स्वीकार भी नहीं किया गया है क्योंकि सपूत और कपूत दोनों शब्द वंश परंपरा के दौरान उपयोग किए जाते हैं जो भारत की पहचान है। अंग्रेजी भाषा में इंडिविजुअल को महत्व दिया जाता है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!