हस्तांतरण और स्थानांतरण में क्या अंतर है, अंग्रेजी में तो दोनों को TRANSFER कहते हैं- GK Today

हस्तांतरण और स्थानांतरण दोनों का उच्चारण थोड़ा-थोड़ा एक जैसा लगता है। दोनों में अंतरण होता है। अंग्रेजी भाषा में दोनों के लिए TRANSFER शब्द का उपयोग किया जाता है, तो क्या दोनों का मतलब एक ही होता है और दोनों शब्दों को एक दूसरे के पर्यायवाची के रूप में उपयोग कर सकते हैं या नहीं। आइए जानते हैं:- 

हस्तांतरण क्या होता है, इसका क्या अर्थ है 

यह बात सही है कि हस्तांतरण के लिए अंग्रेजी भाषा में TRANSFER शब्द का उपयोग किया जाता है परंतु TRANSFER शब्द अकेला पर्याप्त नहीं होता। ट्रांसफर शब्द से आप स्थानांतरण और हस्तांतरण का अंदाजा नहीं लगा सकते। यदि लिखा है कि TRANSFER OF PROPERITY तो इसे हस्तांतरण कहा जाएगा और यदि लिखा है कि TRANSFER OF LOCATION तो इसे स्थानांतरण कहा जाएगा। हस्तांतरण चल अथवा अचल संपत्ति का होता है। जब एक व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी चल अथवा अचल संपत्ति का स्वामित्व सौंप देता है तो इस प्रक्रिया को संपत्ति का हस्तांतरण कहा जाता है। हस्त का अंतरण, यहां हस्त से तात्पर्य स्वामी से है। यानी स्वामित्व का अंतरण। 

स्थानांतरण क्या होता है, इसका अर्थ क्या है 

स्थानांतरण हिंदी भाषा का एक लोकप्रिय शब्द है। ज्यादातर आपने कर्मचारियों का स्थानांतरण होते हुए देखा होगा। अंग्रेजी में इसे ट्रांसफर कहकर पुकारते हैं परंतु इसके लिए बिल्कुल सही वाक्य होता है ट्रांसफर ऑफ लोकेशन। कर्मचारियों के मामले में हिंदी में इसे नवीन पदस्थापना भी कहा जाता है, लेकिन ट्रांसफर केबल कर्मचारियों का नहीं होता और भी कई चीजों का होता है। कई बार कुछ कंपनियां अपना पूरा ऑफिस ट्रांसफर कर देती है। शहरों में अक्सर एक दुकानदार, किराए की दुकान खाली करके दूसरी दुकान में शिफ्ट हो जाता है। आपने देखा होगा उस दुकान के बाहर एक बैनर लगा होता है 'यहां की दुकान वहां चली गई है'। इस प्रक्रिया को भी हिंदी में स्थानांतरण और अंग्रेजी में ट्रांसफर कहा जाता है। 

स्कूल कॉलेजों में स्टूडेंट्स का कक्षाओं के बीच में ट्रांसफर हो जाता है। जीवन में और भी कई प्रक्रियाएं हैं जब ट्रांसफर हो जाता है लेकिन ट्रांसफर का मतलब होता है अपने अस्तित्व के साथ स्थान का परिवर्तन कर लेना। इसमें स्वामित्व का परिवर्तन नहीं होता। यदि टाटा का कर्मचारी किसी एग्रीमेंट के तहत बाटा में काम करने के लिए चला जाए तब इसे स्थानांतरण नहीं बल्कि प्रतिनियुक्ति कहा जाएगा। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !