MP NEWS- भोपाल में कांग्रेस के राजभवन घेराव प्रदर्शन की मुख्य बातें पढ़िए, पानी की तोप से फिट है

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस पार्टी द्वारा कमलनाथ के नेतृत्व में राजभवन के घेराव के लिए प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन लगभग 2 घंटे तक चला। पुलिस ने विधानसभा से निष्कासित विधायक जीतू पटवारी सहित 50 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं को उपद्रव के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। 

INC Bhopal protest highlights

  • रंगमहल चौराहे से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे। 
  • प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से बहस की और फिर वेरीकेट के ऊपर चढ़ गए। 
  • पुलिस ने प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए अनुशासन में रहने के लिए कहा। 
  • प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की अपील का कोई असर नहीं पड़ा। 
  • पुलिस ने पानी की तोप (वाटर कैनन) से हमला कर दिया। 
  • पानी की तेज धार के कारण कहीं कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन पर गिर गए। उन्हें चोटें आई हैं।
  • इस दौरान हल्का बल भी प्रयोग किया गया। 
  • भिंड युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. राजकुमार के हाथ में चोट आई है। 
  • सतना से आया एक कार्यकर्ता बेहोश हो गया। उसे रेनबो हॉस्पिटल ले जाया गया। 
  • डीसीपी सांई कृष्ण थोटा का कहना है कि प्रदर्शन में कुल 5000 लोग शामिल थे। 
  • कांग्रेस पार्टी ने दावा किया था कि प्रदर्शन में 100000 कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। 
  • निवाड़ी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह यादव ने एक टीवी पत्रकार को थप्पड़ मार दिया।
  • एडिशनल डीसीपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने जवानों को निर्देश दिए- लाठीचार्ज नहीं करना है। बैरिकेड क्रॉस करने वालों को धक्का मारकर गिरा दें।

कमलनाथ के रथ पर सवार होकर रोड शो किया

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह एवं अन्य, प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व नहीं कर रहे थे बल्कि एक ट्रक पर सवार थे और हाथ जोड़कर एवं कभी हाथ हिला कर प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं एवं आसपास खड़ी जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। नेताओं के ट्रक ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पानी की तोप से पीटता हुआ देख पुलिस के निर्देशों का पालन किया। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।







#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !