MP NEWS- ज्योतिरादित्य सिंधिया से नाराज, 500 गाड़ी भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Madhya Pradesh politics news

मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा कार्यकर्ताओं में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति नाराजगी अब सामने आने लगी है। अशोकनगर में मुंगावली सीट से तीन बार विधायक रहे भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय श्री देशराज सिंह यादव के उत्तराधिकारी पुत्र श्री यादवेंद्र सिंह यादव कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उनका कहना है कि, सिंधिया के भाजपा में आने से, भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। 

नव संवत्सर के पहले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं का 500 गाड़ियों का काफिला कांग्रेस में शामिल

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए यह खबर चिंता का कारण होनी चाहिए। नव संवत्सर यानी भारत की मूल संस्कृति के नव वर्ष के पहले दिन 500 गाड़ियों में सवार भाजपा कार्यकर्ता अशोकनगर से भोपाल आए और अपने नेता यादवेंद्र सिंह यादव के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। चैत्र नवरात्र के पहले दिन इस प्रकार का घटनाक्रम मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं है। 

MP NEWS- जब से सिंधिया भाजपा में आए हैं, मूल कार्यकर्ता अंदर से घुट रहे हैं 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अशोकनगर के नेता श्री यादवेंद्र सिंह यादव ने कहा, मेरे पिता ने भाजपा को खड़ा करने में बहुत मेहनत की। वर्तमान में मैं, मेरी पत्नी और मां जिला पंचायत सदस्य हैं। पूरे हमारे परिवार ने भाजपा की सेवा की, लेकिन जब से सिंधिया भाजपा में आए, पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होने लगी। भेदभाव होने लगा। भ्रष्टाचार बढ़ता गया। अशोकनगर में स्थिति यह हो गई कि एससी, एसटी, आदिवासियों से जमीन छीन ली गईं। डेढ़-दो किलोमीटर की कॉलोनियां काटी जा रही हैं। जिनके पास कभी चुनाव के लिए पैसा नहीं था, आज वे करोड़ों के मालिक हैं। इससे मन व्यथित था। हमसे जुड़े लोगों को केस लगाकर अंदर किया जा रहा था। अंदर से घुट रहा था। समर्थकों से बात की तो बोले- हम कांग्रेस जॉइन कर लेते हैं। भाजपा में विचारधारा अब नहीं बची। सभी अपने पेट भरने में लगे हुए हैं। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !