INDORE में आदिवासी और पुलिस के बीच संघर्ष, एक युवक की मौत, 12 पुलिसकर्मी घायल - NEWS TODAY

Updesh Awasthee
इंदौर। इंदौर के महू क्षेत्र में कुछ आदिवासियों और स्थानीय पुलिस पार्टी के बीच संघर्ष हो गया। लड़ाई के दौरान पुलिस ने फायरिंग कर दी। एक आदिवासी युवक की पुलिस की गोली से मौत हो गई। इधर पुलिस का कहना है कि थाना प्रभारी श्री भरत सिंह ठाकुर सहित कुल 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। आईजी श्री आर गुप्ता का कहना है कि युवक ने पुलिस पर हमला किया, पुलिस ने self-defence में गोली चलाई जिससे उसकी मौत हो गई। 

उपद्रवियों ने थाने पर हमला कर दिया था, गलती से गोली चली: गृहमंत्री

घटना महू इंदौर के बडगोंदा थाना क्षेत्र की है। इसीलिए कर विधानसभा में भी जमकर हंगामा हुआ। कमलनाथ ने इस घटना को मध्यप्रदेश के लिए कलंक बताया। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सदन में बताया कि, लड़की की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बावजूद उसके परिवार वालों ने जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था लेकिन तभी थाने में कुछ लोगों की भीड़ आ गई। वह गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पथराव कर दिया। बीच-बचाव में गलती से गोली चल गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। 

लड़की का सामूहिक दुष्कर्म हुआ है: विधायक विजयलक्ष्मी साधौ 

घटना पर पूर्व मंत्री और महेश्वर से विधायक विजयलक्ष्मी साधौ बोलीं- गृहमंत्री ने लड़की का चरित्र चित्रण पहले से कर दिया कि वह लिवइन में रहती थी। लड़की की मां सीधे-सीधे आरोप लगा रही है कि उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। हत्या के बाद उसका अंतिम संस्कार आज सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच पुलिस की कस्टडी में हुआ। 

इस घटना के बाद इंदौर के मऊ क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!