थिएटर तो मनोरंजन के लिए होता है फिर शल्य चिकित्सा कक्ष को ऑपरेशन थिएटर क्यों कहते हैं- GK Today

Why is an operating room called an operation theater?

सिनेमाघर, नाट्यशाला, नृत्यशाला और रंगमंच इत्यादि को थिएटर कहा जाता है। प्रश्न यह है कि फिर शल्य चिकित्सा कक्ष को ऑपरेशन थिएटर क्यों कहा जाता है। क्या उस रूम के अंदर डॉक्टर और उनका स्टाफ मरीज के शरीर के साथ मनोरंजन कर रहा होता है। आइए पता लगाते हैं:- 

Theater meaning in Hindi - Bhopal Samachar GK 

यह बात बिल्कुल सही है। रंगमंच को थिएटर कहते हैं। रंगमंच एक ऐसा स्थान है जहां पर अभिनय एवं नृत्य आदि का प्रदर्शन किया जाता है। सरल हिंदी में कहें तो कला के प्रदर्शन के क्षेत्र को हिंदी में रंगमंच और अंग्रेजी में थिएटर कहा जाता है लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि, हिंदी के रंगमंच को अंग्रेजी में Theater कहा जाता है। अंग्रेजी के Theater को हिंदी में रंगमंच नहीं कहा जाता। थोड़ा और स्पष्ट रूप से समझने के लिए बैक ऑफ माइंड में यह याद रखना चाहिए कि खेलों के प्रदर्शन वाले स्थान को अंग्रेजी में स्टेडियम कहा जाता है और मनोरंजन के बड़े से स्थान को ऑडिटोरियम कहा जाता है। खेल भी मनोरंजन के लिए ही होते हैं परंतु प्रदर्शन के स्थल को थिएटर नहीं कहा जाता। 

थिएटर किस भाषा का शब्द है और इसका सही हिंदी अर्थ क्या है

दरअसल Theater शब्द ग्रीक भाषा का शब्द है। थिएटर का अर्थ होता है "देखने की जगह"। यानी वह स्थान जहां दो से अधिक लोग बिना किसी उपकरण की मदद के पूरी प्रक्रिया को देख सकते हैं, उस स्थान को थिएटर कहा जाता है। यही कारण है कि प्राचीन काल में युद्ध अभ्यास के स्थल को भी थिएटर कहा जाता था क्योंकि राज परिवार के लोग राजा एवं राजकुमारों को युद्ध का अभ्यास करते हुए अपनी आंखों से बिना किसी उपकरण की मदद के देख सकते थे। 

शल्य चिकित्सा कक्ष को ऑपरेशन थिएटर क्यों कहते हैं

अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर भी "देखने की जगह" है। यहां पर मरीज के शरीर के भीतर बीमार हिस्से को देखा जाता है और पता लगाने के बाद उसे काटकर अलग कर दिया जाता है अथवा उसका उपचार किया जाता है। इस प्रकार थिएटर शब्द के लिए सबसे उपयुक्त जगह ऑपरेशन थिएटर ही है जहां पर देखने के कारण किसी की जिंदगी बच जाती है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !