MP NEWS- रायपुर से फ्री हैंड लेकर लौटे कमलनाथ ने विधायकों को बुलाया, दिग्विजय ने कहा यह आखरी मौका

Bhopal Samachar
भोपाल
। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रायपुर अधिवेशन से मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी संगठन में सभी प्रकार के फेरबदल हेतु फ्री हैंड लेकर लौटे कमलनाथ ने सभी विधायकों को अपने घर पर बुलाकर ताजा स्थिति स्पष्ट कर दी। उधर फील्ड में उतरे दिग्विजय सिंह का कहना है कि 2023 कांग्रेस पार्टी के लिए आखरी है। यदि यह चुनाव हार गए तो मध्यप्रदेश में पार्टी का काम करने के लिए कार्यकर्ता नहीं मिलेंगे। 

मध्यप्रदेश में कमलनाथ ही कांग्रेस के हाईकमान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ ही कांग्रेस के हाईकमान है। पार्टी के सभी फैसले कमलनाथ लेंगे और कोई भी नेता बार-बार उनकी शिकायत लेकर दिल्ली ना आए। राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि बार-बार कमलनाथ की शिकायत लेकर दिल्ली आना मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। इसके तत्काल बाद कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों को अपने घर बुलाया और स्थिति स्पष्ट कर दी। अब किसी भी अरुण यादव या अजय सिंह राहुल के बयान से कोई फर्क नहीं पड़ता। विधानसभा चुनाव 2023 तक कमलनाथ का पत्र ही कांग्रेस पार्टी का राजपत्र होगा। 

कांग्रेस पार्टी के लिए 2023 का चुनाव आखरी: दिग्विजय सिंह ने कहा

कमलनाथ द्वारा कांग्रेस पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को गुटबाजी छोड़कर चुनाव के काम में लगाने के लिए भेजे गए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिग्विजय सिंह, स्थानीय नेताओं से नाराज हो रहे हैं। उनका कहना है कि इस स्तर तक की गुटबाजी कांग्रेस पार्टी को बर्बाद कर देगी। 2023 का चुनाव आखरी है। यदि इस बार कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं बनी तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी। ढूंढने पर भी कार्यकर्ता नहीं मिलेंगे। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। दिग्विजय सिंह ने उनके प्रति भी नाराजगी प्रकट की। 

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का राजनीतिक सन्यास होगा: सुरेंद्र शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुरेंद्र शर्मा ने दिग्विजय सिंह का वीडियो साझा करते हुए कहा कि नवंबर इसके बाद कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह का राजनीतिक सन्यास तय है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!