MP NEWS- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कलेक्टर-कमिश्नर को निर्देश, अब से चुनाव तक क्या करना है

भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में शासकीय योजनाओं की समीक्षा की एवं कलेक्टर कमिश्नर को निर्देश दिए। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि इस कांफ्रेंस के बाद से कलेक्टर और कमिश्नर को किन कामों पर फोकस करना है। 

जल जीवन मिशन मुख्यमंत्री के निर्देश 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जन-प्रतिनिधि और आमजन कार्यों को देखें। कलेक्टर नियमित रूप से कार्यों की मानीटरिंग करें और दिन-रात जुट कर कार्य करें। महिला स्व-सहायता समूहों को भी जोड़ना है। जिलों में साप्ताहिक समीक्षा की जाए। जनता के सुझावों के आधार पर भी कार्य किये जायें।

कमिशनर्स भी हर माह समीक्षा करें। ग्राम में योजना के उद्घाटन पर जल कलश यात्रा निकाली जाये। पेयजल मिशन से जनता जुड़े। कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण कार्यक्रम में जनता की भागीदारी हो। जन अभियान परिषद, योजना के क्रियान्वयन से भी जुड़ें। प्रारंभ हो चुकी योजनाएँ ठीक से संचालित हों, इस पर नजर रखना है। जहाँ पानी उपलब्ध नहीं है, वहाँ अन्य विकल्पों पर भी कार्य किया जाए। 

सीएम राइज स्कूल- मुख्यमंत्री के निर्देश 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम राइज स्कूल से लोगों की उम्मीद जागी है। यह योजना लोकप्रिय हो, इसकी ठीक से मानीटरिंग की जाए। यदि कहीं विद्यालय निर्माण से जुड़े भूमि विवाद हों तो वे समाप्त किए जाएँ।

स्वास्थ्य सुमन डेस्क- मुख्यमंत्री के निर्देश 

कलेक्टर जिले में एक अस्पताल को आदर्श बनाएँ। आमजन को दवाओं की उपलब्धता की जानकारी सूचना पट के माध्यम से दें। स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के बाद आम नागरिकों का सरकारी अस्पतालों के प्रति विश्वास बढ़ा है। अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं का सोशल मीडिया द्वारा भी प्रचार किया जाए। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में सर्वाधिक आवेदन आयुष्मान कार्ड के लिए प्राप्त हुए हैं। संबल योजना से हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जाएँ।

उपभोक्ता कल्याण- मुख्यमंत्री के निर्देश 

विकास यात्रा के दौरान हितग्राहियों को राशन वितरण भी किया जाए। दीनदयाल अंत्योदय समितियों के सदस्य अन्न उत्सव में उपस्थित रहकर व्यवस्थाएँ देखें। कालाबाजारी करने वालों और राशन वितरण करने वालों को जेल भेजने की कार्यवाही की जाए। सतना के जिला खाद्य अधिकारी के अस्वस्थ होने की जानकरी मिलने पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर सतना से उनके स्वास्थ्य का हालचाल प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह, तीर्थ-दर्शन, दिव्यांग कल्याण, परिसम्पत्तियों का प्रबंधन, आजीविका मिशन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में बढ़ी हुई राशि 55 हजार रूपये प्रदान किए जाने का कार्य पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए। बताया गया कि स्पर्श पोर्टल में सवा सात लाख दिव्यांग पंजीकृत हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना लोकप्रिय हो रही है। शीघ्र ही बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों को हवाई जहाज से भी तीर्थ-स्थानों पर भेजा जाएगा। प्रदेश में परिसम्पत्तियों के प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2022 -23 से जिला प्रोत्साहन योजना भी लागू है। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की गतिविधियों की भी कॉन्‍फ्रेंस में समीक्षा की गई। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !