GWALIOR NEWS- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने युवा नेता शिवराज सिंह को भाजपा में शामिल किया

ग्वालियर
। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से नाराज युवक कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत के सदस्य शिवराज यादव आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ 14 ग्राम पंचायत सरपंच और 8 जनपद पंचायत सदस्य भी भाजपा में शामिल हुए हैं। शिवराज यादव का दावा है कि उनके साथ 1000 युवक कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। 


दिग्विजय सिंह से नाराज 1000 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

शुक्रवार शाम ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें सदस्यता दिलाई। जिला पंचायत सदस्य ने गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को इस्तीफा भेजा था। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवराज यादव ने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना कहा था कि, हमारे नेता देश विरोधी बयान बाजी करते हैं इससे मैं दुखी हूं।

ग्वालियर पहुंचे सीएम ने 169 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट, भारत सिंह कुशवाह व सासंद ग्वालियर विवेक नारायण शेजवलकर मौजूद रहे। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !