Delhi Weather forecast: हिमालय से चक्रवात टकराने वाला है, पढ़िए दिल्ली का क्या होगा

Updesh Awasthee
नई दिल्ली।
भारत की राजधानी दिल्ली पर बदलती हवाओं का असर दिखाई देने लगा है। हवा नहीं चल रही इसलिए गर्मी पड़ रही है और प्रदूषण भी बढ़ रहा है। पश्चिम के संबंधों से एक बड़ा सा चक्रवात भारत की तरफ बढ़ रहा है। जल्द ही हिमालय से टकराने वाला है। इसके कारण पहाड़ों में बर्फबारी होगी और इस घटना का असर दिल्ली के मौसम पर भी होगा। जो लोग दिल्ली जाना चाहते हैं और अब तक किसी कारण से रुके हुए थे उन्हें अपना काम निपटा लेना चाहिए। आने वाले 3 महीनों में दिल्ली में इससे बढ़िया मौसम नहीं मिलेगा।

दिल्ली मौसम का पूर्वानुमान- बादल, गर्मी और सर्दी तीनों का कोंबो पैक

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली के आसमान पर बादल तो दिखाई देंगे परंतु इनके कारण गर्मी में कोई राहत नहीं मिलने वाली। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक जा सकता है। यानी दिल्ली में गर्मी पड़ेगी और हल्की सर्दी भी। यदि प्रदूषण की बात ना करें तो मौसम अच्छा रहेगा। 

पश्चिम के समुद्रों से उठा चक्रवात हिमालय से टकराने वाला है

मौसम के मामले में सरकारी विभाग को टक्कर देने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेटवेदर के विद्वानों का कहना है कि पृथ्वी के पश्चिम में स्थित समुद्रों से एक बड़ा सा चक्रवात भारत की तरफ बढ़ रहा है। जल्द ही वह हिमालय पर दिखाई देगा। इसके कारण पहाड़ी इलाकों का मौसम बदल जाएगा। इसका असर दिल्ली सहित भारत के मैदानी इलाकों पर भी दिखाई देगा। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि कितना असर दिखाई देगा। 

इस साल बर्फ की बारिश देखने का लास्ट चांस

यदि सर्दी की शुरुआत में आप बर्फबारी का आनंद नहीं उठा पाए हैं तो यह आपके लिए लास्ट चांस है। धरती के पश्चिम में स्थित समुद्रों से जो चक्रवात भारत की तरफ बढ़ रहा है, हिमालय से टकराने के बाद जम्मू कश्मीर और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होगा। इसकी ठंडक नीचे मैदानी राज्यों तक पहुंचेगी। 

दिल्ली में प्रदूषण और गर्मी का कारण हवा की अनुपस्थिति 

दिल्ली एनसीआर के इलाकों में गर्मी का एहसास हो रहा है परंतु यह तापमान वाली गर्मी नहीं है बल्कि दिल्ली में प्रदूषण और गर्मी का कारण हवा की अनुपस्थिति है। दिल्ली के वातावरण में हवा की गति बहुत कम है। इसके कारण लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है और गाड़ियों से निकलने वाला धुआं उड़कर दिल्ली के बाहर नहीं जा पा रहा है।

फाल्गुन के महीने में इतनी गर्मी

राजस्थान के बाड़मेर में पारा 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। आमतौर पर फागुन महीने में तापमान इतना अधिक नहीं बढ़ता है। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!