Amazing facts- आप भी अग्नि को देखकर बता सकते हैं कि उसका तापमान कितना होगा- GK Today

क्या ऐसा भी हो सकता है, बिना किसी इंस्ट्रूमेंट का उपयोग किए यह बताया जा सकता है कि सामने जो आग जल रही है उसका तापमान कितना होगा। मोमबत्ती की लौ, दीपक की बाती और रसोई गैस के चूल्हे से निकलने वाली आग का तापमान कितना होगा। इस सवाल के जवाब में केवल कुछ एक्सपीरियंस लोग ही कह सकते हैं कि हां, बिल्कुल बता सकते हैं। पढ़िए एक आश्चर्यजनक और मजेदार जानकारी आपको अपने फ्रेंड सर्किल में जीनियस बना सकती है। 

आग के रंग से उसके तापमान का पूर्वानुमान लगाने का तरीका

  • लाल रंग की अग्नि जिसकी सघनता कम होती है उसका तापमान 500 डिग्री सेंटीग्रेड से कम हो सकता है। 
  • लाल रंग की अग्नि का तापमान 525 से 900 डिग्री सेंटीग्रेड तक हो सकता है। 
  • ऑरेंज कलर की चमकदार लाल रंग की अग्नि का तापमान 1000 डिग्री सेंटीग्रेड तक हो सकता है। 
  • ऑरेंज कलर की अग्नि जिसमें पीला रंग भी दिखाई दे उसका तापमान 1100 से 1200 डिग्री सेंटीग्रेड तक हो सकता है। 
  • अग्नि का रंग पीला और सफेद दिखाई दे तो उसका तापमान 1300 से 1500 डिग्री सेंटीग्रेड तक हो सकता है। 
  • अग्नि में पीले के साथ सफेद रंग की मात्रा जितनी बढ़ती जाएगी उसका तापमान उतना अधिक 2500 डिग्री सेंटीग्रेड तक हो सकता है। 
  • जब अग्नि का कलर नीला दिखाई देने लगे तब उसका तापमान 2500 से 3000 डिग्री सेंटीग्रेड तक हो सकता है। 
  • बैगनी कलर की अग्नि सबसे तेज होती है और उसका तापमान 3000 डिग्री सेंटीग्रेड से ज्यादा हो सकता है। 

आपने देखा होगा कुछ अनुभवी लोग आपको देखते ही डिसीजन कर लेते हैं कि उन्हें क्या करना है। कुछ लोग जलती आग में हाथ डालकर कुछ चीजें निकालने का चमत्कार भी दिखाते हैं। दरअसल उन्हें मालूम होता है कि आग का तापमान कितना है और त्वचा की जलने में कितना समय लगेगा। 

कहते भी है ना कि, गुस्से में लाल पीला हो गया। लाल यानी ऐसा गुस्सा जिसे कंट्रोल किया जा सकता था और जब वह लाल के साथ पीला हो गया तो इसका अर्थ है जब तक कंट्रोल करेंगे तब तक भी कुछ ना कुछ नुकसान तो जरूर कर देगा।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !