MP NEWS- कांग्रेस पार्टी के विधायक डकैती के आरोप में गिरफ्तार

0
इंदौर।
रतलाम में खाद लूट मामले में आलोट के कांग्रेस विधायक मनोज चावला को इंदौर जनप्रतिनिधि कोर्ट ने जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 10 नवंबर को आलोट के सरकारी गोदाम से खाद लूटी गई थी। इस पर गोदाम मैनेजर ने विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

दोे महीने पहले आलोट में यूरिया वितरण केंद्र में सर्वर के नहीं चलने से परेशान हो रहे किसानों के लिए विधायक मनोज चावला अपने साथियों के साथ विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। जहां गोदाम का शटर खुलते ही लोगों ने यूरिया की बोरियां ले जाना शुरू कर दिया। आलोट थाने पर दर्ज शिकायत में आरोप है कि विधायक मनोज चावला ने ही शटर खोल कर किसानों को यूरिया ले जाने का कहा था। वहीं, विधायक मनोज चावला नए वीडियो बयान जारी कर इसे भाजपा नेताओं और खाद की कालाबाजारी में संलप्त अधिकारियों की साजिश बताया है।

बहरहाल इस मामले में यूरिया वितरण गोदाम के प्रभारी की लिखित रिपोर्ट पर मनोज चावला, पूर्व कार्यवाहक जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह जादौन और अन्य के विरुद्ध धारा 353, 332 ओर 392 में किया मामला दर्ज कर किया गया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!