INDORE में इवेंट मैनेजर को लिव इन पार्टनर ने 35 टुकड़े करने की धमकी दी - NEWS TODAY

NEWS ROOM
इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में मुंबई निवासी इवेंट मैनेजर को उसके लिव इन पार्टनर हत्या की धमकी दी। युवती आरोपी को करीब एक साल से जानती है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। TI राजेन्द्र सोनी के अनुसार 22 साल की एक युवती सोमवार को थाने आई थी। युवती ने बताया कुछ साल पहले काम के सिलसिले में वह इंदौर आई थी। यहां इवेंट मैनेजमेंट का काम करने लगी। 

मार्च 2022 में उसकी पहचान शुभम पुत्र गोवर्धन परमार निवासी शिव कंठ कॉलोनी से हुई थी। दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। इस दौरान पीड़िता के रूम पर शुभम का आना-जाना हो गया। वह कई बार उसके पास ही रुक जाता था। आरोपी ने अप्रैल 2022 में पीड़िता से जबरदस्ती रिलेशन बना लिए। शुभम ने कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करेगा। इसके चलते वह उसकी बात में आ गई। शुभम ने इसके बाद कई बार संबंध बनाए और साथ रहने लगा। हर बार शादी की बात करने पर वह टाल देता।

युवती ने 5 जनवरी 2023 में शुभम से फिर से शादी की बात की। लेकिन बात टालते हुए शुभम ने फिर से युवती के साथ जबदस्ती की। जब युवती ने शादी का कहा ताे शुभम ने कहा कि वह उसका कुछ नही बिगाड़ सकती। उसकी शहर में बहुत पहचान है। किसी से कुछ कहा तो 35 टुकड़े करवा देगा और कहीं भी फेंक देगा। इसके बाद युवती ने मामले की जानकारी अपने परिवार को देने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!