श्रीनगर जितना ठंडा मध्य प्रदेश- नौगांव का न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री- MP WEATHER NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। 7-8 की दरमियानी रात जम्मू कश्मीर के श्रीनगर और मध्य प्रदेश के नौगांव का न्यूनतम तापमान एक समान था। 21 साल बाद मध्यप्रदेश में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। छतरपुर जिले के नौगांव का न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पूरे मध्यप्रदेश में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। 

ठंड के मौसम में रोड एक्सीडेंट से बचने के 11 तरीके 

1. हेड लाइट को हमेशा लो बीम पर रखें।
2. अपने ट्रैक को ना भूलें। 
3. पीली लाइट को फॉलो करें। 
4. इंडिकेटर ऑन करना ना भूलें।
5. वाहन को हमेशा अपने नियंत्रण में चलाये ताकि मौक़ा पड़ने पे आसानी से वाहन को रोका जा सके।
6. एक वाहन से दूसरे वाहन की दूरी बनाए रखें।
7. स्पीड पर कंट्रोल रखें।
8. वाहन पे रेडियम स्टिकर का इस्तेमाल करें। 
9. वाहन में फॉग लाईट जरूर लगवाएं।
10. वाहन को कभी भी बीच सड़क पर खड़ा ना करें।
11. बाइक पर चलते हैं तो हेलमेट, हैंड ग्लब्स और पूरे शरीर को जूता, जैकेट, टोपी, मफलर इत्यादि से ढके रखें। 

दिल्ली की सर्दी के समाचार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 2 दिनों तक दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लोगों को सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी ने 10 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राजस्थान और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सफदरजंग में आज 1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में दिन का तापमान भी 15-17 डिग्री है। वहीं राजस्थान के चूरू में आज न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!