Small Business Ideas- न मशीन ना दुकान, 5000 की पूंजी से 10,000 महीना कमाएंगे, for women

आज अपन एक ऐसे न्यू स्मॉल बिजनेस आइडिया पर डिस्कस करने वाले हैं, जो अब से पहले शायद कभी किसी ने नहीं किया। इसमें ना तो किसी मशीन की जरूरत है और ना ही किसी दुकान की। मात्र ₹5000 की पूंजी से शुरू हो जाएगा और इसमें प्रॉफिट मार्जिन इतना ज्यादा है कि ₹10000 महीना आसानी से कमा सकते हैं। इसे आप जीरो इन्वेस्टमेंट हाई प्रॉफिट बिजनेस भी कह सकते हैं। 

कभी किसी ने इसका बिजनेस प्लान नहीं किया

Vedic body wash, इसके बारे में आप सब जानते होंगे लेकिन कभी किसी ने इसका बिजनेस प्लान नहीं किया होगा। अपनी त्वचा के प्रति संवेदनशील व्यक्ति आपको हर परिवार में मिल जाएगा। केमिकल से बचने के लिए लोग आयुर्वेदिक और नेचुरल के नाम पर पता नहीं क्या-क्या खरीदते रहते हैं परंतु ज्यादातर कोई लाभ नहीं होता। सब जानते हैं कि वैदिक पद्धति सबसे सही है परंतु इतनी मुश्किल है कि नहाने से पहले अपने लिए बॉडी वॉश बनाना एक बड़ा काम हो जाता है। 

अपन इसे बिजनेस बनाने के बारे में बात करेंगे

वैदिक बॉडी वॉश के दर्जनों तरीके आप खुद भी जानते हैं और इंटरनेट पर भी मिल जाएंगे। अपन रेसिपी के बारे में बात नहीं करेंगे। इसके फायदे सबको पता है, अपन वह भी डिस्कस नहीं करेंगे। अपन तो इसे बिजनेस बनाने के बारे में बात करेंगे। आज की तारीख में जब लोग कच्ची रोटी और कटी हुई सब्जियां सप्लाई कर रहे हैं। वैदिक बॉडी वॉश सप्लाई करना कोई बड़ी बात नहीं है। 

यही बिजनेस अपॉर्चुनिटी है, लोगों की प्रॉब्लम सॉल्व कर दीजिए

यह एक ऐसा बिजनेस है जिसमें कोई बड़ी कंपनी कभी अपने कदम नहीं रख पाएगी। हर रोज सुबह बनाना है और सप्लाई करना है। बाजार में बड़ी अच्छी पैकिंग मिल जाती है। अपने आसपास छोटा सा सर्वे करके देखिए। बहुत सारे लोग वैदिक बॉडी वॉश से नहाना चाहते हैं परंतु उसे बनाने का झंझट नहीं करना चाहते। यही आपकी बिजनेस अपॉर्चुनिटी है। लोगों की प्रॉब्लम सॉल्व कर दीजिए। हर रोज सुबह बॉडी बना कर सप्लाई कीजिए। इसे स्टोर नहीं किया जा सकता क्योंकि यह 2-3 घंटे में एक्सपायर हो जाता है। 

कंपटीशन बहुत कम है और मुनाफा बहुत ज्यादा

यही कारण है कि इसमें कंपटीशन बहुत कम है और मुनाफा बहुत ज्यादा है। क्योंकि ज्यादातर वैदिक बॉडी वॉश ऐसी चीजों से बनते हैं जो बाजार में काफी सस्ती मिल जाती हैं। ₹50 किलो वाले संतरे का छिलका खरीदने जाएंगे तो जूस वाला कितने पैसे मांगेगा। इसी से कैलकुलेट कर लीजिए कि आपका प्रॉफिट मार्जिन क्या होगा। 

सबसे पहले फ्री सेंपलिंग 

अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए और लोगों में अपने प्रति विश्वास जगाने के लिए सबसे पहले फ्री सेंपलिंग कर सकते हैं। डिस्काउंट ऑफर तो सबको पसंद आते हैं। बाजार में कोई ब्रांड नहीं है इसलिए कीमत आप अपने ग्राहकों के स्तर को ध्यान में रखते हुए निर्धारित कर सकते हैं। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) इसी प्रकार के स्मॉल बिजनेस आइडियाज और अन्य जॉब एवं बिजनेस अपॉर्चुनिटी के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। आपका धन्यवाद।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !