MPTRC VARG-3 भर्ती का शेड्यूल बदला, पढ़िए नियुक्ति पत्र कब तक मिलेंगे- NEWS TODAY

भोपाल
। स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन ने बड़ी ही चतुराई के साथ प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल बदल दिया है। इसके पीछे टेक्निकल प्रॉब्लम को कारण बताया गया है। 

MPTRC VARG-3 का घोषित शेड्यूल यह था

  • 17 से 24 नवंबर तक अतिथि शिक्षक के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन कराए गए।
  • 9 दिसंबर से 16 दिसंबर तक रिक्तियों के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर अपलोड करना था।
  • 21 दिसंबर से 1 जनवरी 2023 तक जिला स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना था।
  • जनवरी 2023 में अंतिम चयन सूची का प्रकाशन होना था।
  • जनवरी 2023 तक स्कूलों का ऑप्शन चुनना था।
  • फरवरी 2023 तक नियुक्त आदेश जारी करना था। 

MPTET VARG-3, अब क्या होगा

विभागीय सूत्रों का कहना है कि सरकार की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों की सूची अपलोड करने से ऐनटाइम पर रुकवा दी गई थी। इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार इस भर्ती के माध्यम से चुनावी फायदा उठाना चाहती है। आंकड़े बताते हैं कि कुल 600000 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। 200000 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। 51000 रिक्त पदों पर भर्ती की मांग की जा रही है। सरकार की ओर से 18,527 रिक्त पदों की घोषणा की गई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !