MPPSC 2022 NOTIFICATION - राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा की अधिसूचना

Madhya Pradesh Public Service Commission Indore
द्वारा State Service Examination 2022 और State Forest Service Examination 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 10 जनवरी 2023 है जबकि ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 9 फरवरी 2023 दोपहर 12:00 बजे तक है। 

MPPSC SSE / SFE EXAM 2022 NOTIFICATION 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने क्रमशः विज्ञापन क्रमांक 11/2022 एवं 12/2022  द्वारा राज्य सेवा परीक्षा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह विज्ञापन दिनांक 30 दिसंबर 2022 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 10 जनवरी 2023 है एवम् ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2023 दोपहर 12:00 बजे तक है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधारने की प्रारंभिक तिथि 16 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 दोपहर 12:00 बजे तक रहेगी जबकि प्रश्नपत्र की उपलब्धता 14 मई 2023 से रहेगी.MPPSC प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 मई 2023 दिन, रविवार को किया जाएगा। Mppsc प्रारंभिक परीक्षा 2022 में 2 प्रश्न पत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र "सामान्य अध्ययन" का प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जबकि द्वितीय प्रश्न पत्र" सामान्य अभिरुचि परीक्षण" दोपहर 2:15 से 4:15 तक आयोजित किया जाएगा। 

MPPSC 2022- रिक्त पदों की संख्या

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा 2022 में कुल रिक्त पदों की संख्या 427 है जबकि MPPSC राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 में कुल रिक्त पदों की संख्या 15 हैं। यानी कुल रिक्त पदों की संख्या 442 है। यहां उल्लेख आवश्यक है यह पद संख्या अंतिम नहीं है और 2020 एवं 2021 की तुलना में लगभग दोगुनी है। जैसे कि भोपाल समाचार डॉट कॉम ने उम्मीद जताई थी।

MPPSC 2022 EXAM- आयु सीमा एवं शैक्षणिक योग्यता

  • आयु की गणना 1 जनवरी 2023 के संदर्भ में की जाएगी।
  • गैर वर्दीधारी पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 वर्ष  रहेगी। 
  • वर्दीधारी पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 वर्ष। 
  • आयु सीमा में छूट के मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार रहेगी। 
  • राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए सभी स्नातक उत्तीर्ण अथवा स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी पात्र होंगे।

MPPSC 2022 NOTIFICATION DIRECT LINK

अधिक जानकारी के लिए कृपया ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें अथवा यहां उपलब्ध डायरेक्ट लिंक का उपयोग करें। डायरेक्ट लिंक की मदद से आप रीडायरेक्ट होकर एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे जहां नोटिफिकेशन अपलोड किया गया है।
यहां क्लिक करके एमपीपीएससी राज्य वन सेवा भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
यहां क्लिक करके एमपीपीएससी राज्य सेवा भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !