MP HED NEWS- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, संशोधित Allied Subjects के निर्देश जारी- Rojgar Samachar

भोपाल
। उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन की ओर से सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के संबंध में विभिन्न विषयों एवं उनसे संबंधित सह-विषयों (allied subjects) के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों में वनस्पति शास्त्र वाणिज्य प्राणी शास्त्र रसायन शास्त्र एवं संस्कृत विषयों में संशोधन किया गया है जो इस प्रकार है:- 

वनस्पति शास्त्र के सह-विषय:- सूक्ष्म विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, जैव सूचना विज्ञान एवं अनुवांशिकी। 
वाणिज्य के सह-विषय:- लेखांकन एवं लेखा प्रबंधन। 
प्राणी शास्त्र के सह-विषय:-  मत्स्य विज्ञान, एक्वाकल्चर, पर्यावरण विज्ञान, सरोवर विज्ञान, कीट विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान, अनुवांशिकी एवं जैव सूचना विज्ञान। 
रसायन शास्त्र के सह-विषय:- व्यवहारिक रसायन शास्त्र, पर्यावरण रसायन शास्त्र, फार्मास्यूटिकल रसायन, ड्रग रसायन, भौतिक रसायन, कार्बनिक रसायन, अकार्बनिक रसायन, औद्योगिक रसायन एवं विश्लेषणात्मक रसायन। 
संस्कृत के सह-विषय:-  योग मुख्य विषय के रूप में सम्मिलित होने के कारण संस्कृत में सह-विषय से योग को विलोपित किया जाता है। 

समाचार की पुष्टि के लिए कृपया उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें। सुविधा के लिए हम डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। यहां क्लिक करके सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के संबंध में विभिन्न व्यक्तियों तथा उनसे संबंधित सहायक विषयों के संबंध में दिनांक 13 दिसंबर 2022 को जारी आदेश एवं उससे पूर्व दिनांक 28 नवंबर 2017 को जारी आदेश पढ़ सकते हैं एवं PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !