MP Government Holidays List calendar 2023- मध्य प्रदेश सरकारी छुट्टियां कैलेंडर

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों और ऑफिसों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है। सन 2023 के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा सामान्य अवकाश, जनरल छुट्टियों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से यह अधिसूचना मध्यप्रदेश राजपत्र में दिनांक 19 दिसंबर 2022 को प्रकाशित की गई। 

MP GOVT HOLIDAY LIST CALENDAR 2023 

  1. भारत का गणतंत्र दिवस 26 जनवरी गुरुवार। 
  2. महाशिवरात्रि 18 शनिवार। 
  3. होली 8 मार्च बुधवार। 
  4. गुड़ी पड़वा/ महर्षि गौतम जयंती 22 मार्च बुधवार। 
  5. चैती चंद 23 मार्च गुरुवार। 
  6. श्री रामनवमी 30 मार्च गुरुवार। 
  7. महावीर जयंती 4 अप्रैल मंगलवार। 
  8. गुड फ्राइडे 7 अप्रैल शुक्रवार। 
  9. डॉ आंबेडकर जयंती/ वैशाखी 14 अप्रैल शुक्रवार। 
  10. परशुराम जयंती/ ईद उल फितर 22 अप्रैल शनिवार। 
  11. बुद्ध पूर्णिमा 5 मई शुक्रवार। 
  12. ईद-उल-जुहा 29 जून गुरुवार। 
  13. मोहर्रम 29 जुलाई शनिवार। 
  14. भारत का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त मंगलवार। 
  15. रक्षाबंधन 30 अगस्त बुधवार। 
  16. श्री कृष्ण जन्माष्टमी 7 सितंबर गुरुवार। 
  17. मिलाद उन नबी 28 सितंबर गुरुवार। 
  18. महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर सोमवार। 
  19. दशहरा- विजयादशमी 24 अक्टूबर मंगलवार। 
  20. महर्षि वाल्मीकि जयंती 28 अक्टूबर शनिवार। 
  21. राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस बिरसा मुंडा जयंती 15 नवंबर बुधवार। 
  22. गुरु नानक जयंती 27 नवंबर सोमवार। 
  23. क्रिसमस 25 दिसंबर सोमवार।

मध्य प्रदेश ऐच्छिक अवकाश की लिस्ट

संत रविदास जयंती 5 फरवरी एवं दीपावली 12 नवंबर को रविवार का दिन है। यानी इन दोनों सार्वजनिक अवकाश में साप्ताहिक अवकाश समायोजित हो जाएगा। अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी। इसके अलावा स्थानीय और ऐच्छिक अवकाश की लिस्ट अलग से जारी की गई है।

local holiday 2023 for Madhya Pradesh Government Employees

गणेश चतुर्थी मंगलवार 19 सितम्बर, दशहरा का दूसरा दिन (दुर्गा विसर्जन) बुधवार 25 अक्टूबर और दीपावली का दूसरा दिन सोमवार 13 नवम्बर को स्थानीय अवकाश रहेगा। भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस (केवल भोपाल शहर के लिए) 3 दिसम्बर को रविवार होने के कारण स्थानीय अवकाश की सूची में शामिल नहीं किया गया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !