MP CORONA NEWS- जबलपुर में अमेरिका से लौटी कंप्यूटर इंजीनियर पॉजिटिव निकली

Bhopal Samachar
जबलपुर
। मध्य प्रदेश में नए साल के स्वागत के जश्न के बीच कोरोनावायरस चुपके से आता हुआ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को इंदौर में एक साथ चार नागरिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब जबलपुर में अमेरिका से वापस आई एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिला अमेरिका की एक कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर के पद पर है। 

कोरोना पॉजिटिव महिला अमेरिका से दिल्ली, आगरा, वापस दिल्ली होते हुए जबलपुर आई है

ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ डॉक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि यूनाइटेड स्टेट अमेरिका मे रहने वाली महिला अपने पति और बेटी के साथ पहले दिल्ली पहुंची और फिर वहा से आगरा और फिर वापस दिल्ली होते हुए फ्लाइट से जबलपुर पहुंची। इसके बाद महिला टैक्सी मे बिलहरी पहुंची थी। फिलहाल महिला और उसका परिवार होम आइसोलेट है। महिला को कफ एंड कोल्ड हुआ, जबकि उनके पति और बेटी को लक्षण नहीं थे। तीन दिन पहले जबलपुर आई महिला जिस घर में रुकी हैं, वहां उनकी सास और भाभी भी हैं। लिहाजा, सभी के सैंपल लिए गए हैं।

फैमिली फंक्शन कोलकाता में शामिल होने के लिए अमेरिका से आई थी

जॉइंट डायरेक्टर हेल्थ डॉक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि महिला को जबलपुर से कोलकाता पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जाना था, पर जबकि महिला संक्रमित मिली है, ऐसे मे महिला अब जबलपुर में ही तब तक रुकेगी, जब तक रिपोर्ट निगेटिव ना आ जाए। महिला ने स्वास्थ्य विभाग को बताया कि वह परिवार के साथ तीन सप्ताह के लिए भारत आई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!