JABALPUR NEWS- दिव्यांग शिक्षक के निलंबन के खिलाफ मांटेसरी प्राचार्य का पुतला जलाया

जबलपुर
। मांटेसरी के प्राचार्य डॉ. राम मोहन तिवारी का कर्मचारी संगठन म.प्र. कर्मचारी/अधिकारी संयुक्त मोर्चा एवं म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आज पुतला दहन किया गया।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि, सीधे मध्यप्रदेश शासन द्वारा शासकीय पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान में स्थांतरित दिव्यांग शिक्षक सुनील कुमार जैन को संस्थान में ज्वाइन कराकर 11 दिन तक काम लेने के बाद बिना किसी शासनादेश के कार्यमुक्त किए जाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डॉ राम मनोहर तिवारी की झूठी रिपोर्ट के आधार पर आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा शिक्षक सुनील कुमार जैन को सस्पेंड कर दिया गया है।

संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संरक्षक पंडित योगेंद्र दुबे ने कहा की लोकायुक्त के आरोपी प्राचार्य को तत्काल पद से हटाकर इनके भ्रष्टाचार और कर्मचारी विरोधी कृत्यों की न्यायिक जांच करवाकर सेवा से बर्खास्त किया जाए। संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने कहा की दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने वाले प्राचार्य पर निशक्तजन अधिनियम 2016 के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करवाई जाए अन्यथा कर्मचारी संगठन उग्र आंदोलन छेड़ेंगे।

इस अवसर पर योगेंद्र दुबे, अरवेंद्र राजपूत, अटल उपाध्याय, विश्वजीत पटेरिया, मनोज राय ,आलोक अग्निहोत्री, यूएस करोसिया ,गोविंद बिल्थरे ,रजनीश तिवारी एस .के . बांदिल , मुकेश मरकाम, अर्जुन सोमवंशी, जगन्नाथ साकेत,उमा ठाकुर, बृजेश तिवारी, संतोष गौतम, सुनील जैन, मोहन तिवारी, योगेश यादव, राजेश विनोदिया, बृजेश मिश्रा तथा शैलेंद्र दुबे आदि उपस्थित थे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !