GWALIOR में कॉलेज संचालक के लापता बेटे की जली हुई लाश मिली

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के ब्राइड कॉलेज के संचालक प्रशांत सिंह परमार के लापता बेटे का शव यूपी के झांसी के पास जली हालत में बरामद हुआ है। उनका बेटा अभय सिंह परमार (23) उर्फ प्रखर 2 दिन से लापता था। देर रात उसकी कार नगर निगम ऑफिस के पास खड़ी मिली। इसके बाद परिवार वाले रात करीब 12 बजे विश्वविद्यालय थाना पहुंचे। उन्होंने करन वर्मा पर संदेह जताया। 

पुलिस ने रात में ही करन को हिरासत में ले लिया। मामले में संदेही नगर निगम कर्मचारी ने पुलिस को बताया था कि पैसों के विवाद में युवक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया है, लेकिन शव कहां फेंका, यह नहीं बताया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। अब शव बरामद होने के बाद पुलिस नए सिरे से जांच में जुट गई है।

ग्वालियर के सिटी सेंटर सत्यम रेजीडेंसी में रहने वाले प्रशांत सिंह परमार स्कूल-कॉलेज संचालक हैं। उनके ब्राइड नाम से शिक्षा संस्थान हैं। उनका बेटा अभय सिंह परमार (23) उर्फ प्रखर पिता के कामकाज में उनकी मदद करता था। प्रशांत सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करन वर्मा बेटे को बुलाकर ले गया था। दोनों कार से निकले थे। करन वर्मा नगर निगम में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। रात तक नहीं लौटा, तो फोन किया। दोनों के मोबाइल भी स्विच ऑफ मिले।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !