GWALIOR में के भाजपा नेता के भाई का शव फांसी पर लटका मिला, नगर निगम कर्मचारी था

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में ऊर्जा मंत्री के खास माने जाने वाले भाजपा नेता रामअवतार बैस के भाई का शव फांसी पर लटका मिला। मृतक नगर निगम में कर्मचारी था। जब परिजन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। हजीरा स्थित चौड़े के हनुमान मंदिर के पास हनुमान नगर निवासी 38 वर्षीय राजकुमार सिंह बैस पुत्र मूरत सिंह नगर निगम में कर्मचारी था। वह नगर निगम के जोन कार्यालय में बाबू था। राजकुमार का भाई रामअवतार बैस भाजपा नेता है। वह ऊर्जा मंत्री व सिंधिया समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर का खास है।

रविवार रात नगर निगम कर्मचारी राजकुमार बाजार से लौटा तो अपने रूम में चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो वह फंदे पर लटका मिला। चेक किया, तो उसकी नब्ज चल रही थी। इस पर परिजन उसे लेकर पहले बिरला अस्पताल और फिर जेएएच पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर हजीरा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

परिजन अभी कुछ नहीं बता पा रहे है कि उसने ऐसा क्यों किया, बल्कि परिजन का कहना था कि शाम तक सब ठीक था। ऐसा लगा ही नहीं कि राजकुमार के मन में कुछ ऐसा चल रहा है। पुलिस पड़ताल में जुटी है। हजीरा थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया का कहना है कि युवक ने फांसी लगा लगाई है। कारण के बारे में पता नहीं चला है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!