GWALIOR NEWS- जिसके सहारे बेटी को छोड़कर जाते थे, वही 4 महीने से रेप कर रहा था

ग्वालियर
। नई उम्र की लड़कियां रिश्तो में विश्वासघात का सबसे ज्यादा शिकार होती हैं। पुरानी छावनी इलाके में माता-पिता जिस पड़ोसी के सहारे अपनी 14 साल की बेटी को छोड़कर जाते थे। उसी पड़ोसी का लड़का 4 महीने से लड़की का रेप कर रहा था। पता तो तब चला जब लड़की गर्भवती हो गई। 

पुरानी छावनी थाने के सब इंस्पेक्टर इंदर सिंह राठौर ने बताया कि पुरानी छावनी स्थित इंदिरा वली गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के माता-पिता मजदूरी करते हैं। यह लोग यहां किराए से रहते हैं। जुलाई माह की बात है जब रायरू फार्म क्षेत्र में रहने वाला सत्येंद्र सिंह गुर्जर किशोरी के घर में जबरन घुस आया। उसने किशोरी के साथ जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। उसने इसका फोटो और वीडियो भी बना लिए। 

इसके बाद इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार किशोरी के साथ गलत काम करता रहा। बीते रोज किशोरी घर में रो रही थी तभी उसके माता-पिता की नजर उस पर पड़ी। जब उसकी मां ने उससे रोने का कारण पूछा तब उसने अपना दर्द बताया। के बाद किशोरी के माता-पिता उसे लेकर पुरानी छावनी थाने पहुंचे। 

पुरानी छावनी थाना पुलिस ने तत्काल इस मामले में किशोरी का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में एफ आई आर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था परंतु समाचार लिखे जाने तक उसकी गिरफ्तारी घोषित नहीं की थी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !