BHOPAL NEWS- पढ़ाई छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में चली गई थी, जहर खाना पड़ा, मृत्यु

भोपाल
। कक्षा 10 में पढ़ने वाली एक लड़की ने अपनी लाइफ का डिसीजन खुद लिया और फैमिली के इंटरफेयर को बर्दाश्त नहीं किया। पढ़ाई छोड़ कर बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने चली गई। शुरुआत के सालों में सब कुछ ठीक रहा फिर बात बिगड़ने लगी। मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा परंतु निराकरण नहीं हुआ। तनाव बढ़ता चला गया और गुरुवार को लड़की ने जहर खा लिया। उसकी मृत्यु हो गई। 

BHOPAL TODAY- लड़की ने अपनी लाइफ का फैसला खुद किया, किसी की नहीं मानी

मामला अशोका गार्डन पुलिस थाना क्षेत्र का है। कक्षा 10 में पढ़ने वाली लड़की को पड़ोस में रहने वाले लड़के से प्यार हो गया। दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई। कुछ समय बाद परिवार वालों को इसके बारे में पता चल गया। घर वालों को पता था लड़का अच्छा नहीं है। लड़की का भाई भी जानता था कि लड़का अच्छा नहीं है। सब ने लड़की को समझाया परंतु लड़की ने अपनी लाइफ का फैसला खुद लिया। किसी की बात नहीं मानी। घरवाले पुलिस के पास भी पहुंचे, निवेदन किया कि लड़की को समझाएं परंतु पुलिस ने कहा कि अब तो दोनों वयस्क हो गए हैं। हम कुछ नहीं कर सकते। 

BHOPAL SAMACHAR- रिलेशन के 25 दिन बाद पुलिस थाने में ब्रेकअप का एग्रीमेंट साइन हुआ

पुलिस के इस स्टेटमेंट से दोनों की हिम्मत और ज्यादा बढ़ गई। 12 अक्टूबर 2022 को दोनों ने एक एग्रीमेंट साइन किया और लिव इन रिलेशनशिप में रहने चले गए। कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच का प्यार गायब हो गया और विवाद शुरू हो गया। दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए दुनिया से लड़ कर आए थे। अब दोनों एक दूसरे से लड़ रहे थे। दिनांक 3 नवंबर 2022 को लिव इन रिलेशन से ब्रेकअप का एग्रीमेंट बना। यह एग्रीमेंट अशोका गार्डन पुलिस ने बनवाया। एग्रीमेंट में शर्तें निर्धारित की गई थी। 

LOVE STORY- ब्रेकअप के 50 दिन बाद लड़की ने सुसाइड कर लिया

पुलिस ने ब्रेकअप के एग्रीमेंट में लिखवाया था कि दोनों एक दूसरे से बात नहीं करेंगे परंतु दोनों ने लिव इन रिलेशन के एग्रीमेंट की शर्ते नहीं मानी थी तो ब्रेकअप वाले एग्रीमेंट की शर्तें कैसे मानते। लड़की के घर वालों ने उसे अपने पास बुला लिया था। जिंदगी की नई शुरुआत चाहते थे लेकिन इस बार भी घर वालों की बात लड़की ने नहीं मानी। तनाव बढ़ता चला गया और 22 दिसंबर 2022 को लड़की ने सुसाइड कर लिया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !