ग्वालियर मौसम का पूर्वानुमान- तापमान 7 डिग्री से नीचे पढ़िए, शीतलहर कब आएगी- WEATHER FORECAST

ग्वालियर
। दक्षिण भारत में बना कम दवाब का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। गुरुवार को इस सिस्टम का असर मध्य प्रदेश से खत्म हो गया है। इससे जम्मू कश्मीर से बर्फीली हवा आने लगी है, जिसके असर से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। तापमान 7.7 डिसे पर आ गया है। इससे रात में ठंड बढ़ गई है। सुबह ठंड की चुभन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दिन के तापमान में भी गिरावट के आसार जताए हैं। दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हो सकता है।

ग्वालियर मौसम समाचार

16 दिसंबर से हवा के रुख उत्तरी हो जाएगा, जिससे जम्मू कश्मीर से बर्फीली हवा का आना शुरू होगी। इससे रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ना शुरू होगी। 18 दिसंबर तक शहर में रात के समय कंपाने वाली ठंड की शुरुवात हो जाएगी। दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। दक्षिण भारत में बना कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से हवा में नमी आ रही है। इस नमी के कारण पिछले तीन दिन में शहर में ठंड घट गई है। रात में कंपाने वाली ठंड नहीं है। दिन में धूप की चुभन अधिक है।  

गत दिवस न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे सुबह ठंड का अहसास नहीं हुआ। दिन में तेज धूप रहने से राहत रही। लेकिन अरब सागर की ओर बढ़ है। अरब सागर में यह कमजोर पड़ जाएगा। इस वजह से नमी आना बंद होगी। उत्तरी हवा चलने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।18 दिसंबर से ठंड में बढ़ोतरी होगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!