GWALIOR JOBS- 4 कंपनियों की प्लेसमेंट ड्राइव, 8वीं से MBA तक नौकरियां

Updesh Awasthee
ग्वालियर
। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश निर्माण के तहत जिला रोजगार कार्यालय में 16 दिसम्बर को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है। इस दिन यह प्लेसमेंट ड्राइव यहाँ रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर गदाईपुरा मुरैना लिंक रोड़ में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में प्रात: 11 बजे से शुरू होगी। प्लेसमेंट ड्राइव में निजी क्षेत्र की पाँच कंपनियाँ विभिन्न पदों पर भर्ती के लिये आ रही हैं।          

उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट ड्राइव में जेबी मंघाराम कंपनी द्वारा अप्रेंटिस पदों की भर्ती की जायेगी। दसवी व बारहवी कक्षा उत्तीर्ण से लेकर आईटीआई फिटर व इलेक्ट्रीशियन प्रमाण-पत्रधारी अभ्यर्थी  इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। इसी तरह अमेजन ग्वालियर द्वारा फील्ड मार्केटिंग व एक्जीक्यूटिव की भर्ती की जायेगी। स्नातक से लेकर 10वी व 12वी कक्षा उत्तीर्ण 19 से 35 आयु वर्ग के युवा इसके लिये पात्र होंगे।          

  • प्लेसमेंट ड्राइव में शिव शक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड गुजरात द्वारा कृषि अधिकारी व सेल्स एक्जीक्यूटिव की भर्ती की जायेगी। दसवी व बारहवी कक्षा उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। 
  • प्रमिका लाईफ इंश्योरेंस ग्वालियर द्वारा मैनेजर व ऑफिस प्रहरी की भर्ती की जायेगी। स्नातक से लेकर दसवी व बारहवी कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसके लिये पात्र होंगे। 
  • प्लोसमेंट ड्राइव में शुभम हाउसिंग फायनेंस ग्वालियर द्वारा आरओ आरएम की भर्ती की जायेगी। स्नातक से लेकर दसवी व बारहवी कक्षा उत्तीर्ण 19 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। 

चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को आरंभ में 9 हजार से लेकर 12 हजार रूपए तक प्रतिमाह व स्टायपेड और साढ़े 3 लाख से साढ़े 4 लाख रूपए तक का वार्षिक पैकेज पद के अनुसार मिलेगा। निजी कंपनी में नौकरी करने के इच्छुक युवा अपना रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!