Small Business Ideas- घर की छत या खाली प्लॉट से 30,000 महीने कमाएंगे, ग्राहक ही प्रचार करेंगे

Bhopal Samachar
0
जब कोई Niche and Cause पर काम करता है तो उसे अपनी पब्लिसिटी पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ता है। Cause को सपोर्ट करने वाले लोग आपके बिजनेस को भी सपोर्ट करते हैं। यह एक ऐसा स्मॉल स्केल बिजनेस है जिसमें 100% हाई पोटेंशियल है। आप एक बड़ा ब्रांड भी बन सकते हैं और दुनिया भर में अपनी फ्रेंचाइजी दे सकते हैं। 

न्यू बिजनेस आइडिया क्या है, सरल शब्दों में समझिए

vegan Cafe शुरू करना है। इसे आप अपने घर की छत पर शुरू कर सकते हैं। यदि घर नहीं है तो किसी खाली प्लॉट पर शुरू कर सकते हैं। कुछ मित्र अथवा रिश्तेदार तो आपका अपना खाली प्लॉट केवल इसलिए दे देंगे क्योंकि उस पर साफ सफाई होती रहेगी। पक्का कंस्ट्रक्शन नहीं करना। आजकल ऑनलाइन बहुत कुछ मिल जाता है। एक छोटा सा टेंट, कुछ अंब्रेला, लोगों के बैठने के लिए टेबल और चेयर, आस पास थोड़े हरे पौधे और आपके काम करने के लिए खूबसूरत सा CART चाहिए।

vegan Cafe में करना क्या है, vegan क्या होता है 

यह दुनिया में तेजी से बढ़ रहा एक अभियान है। इसमें एनिमल लवर्स इंवॉल्व होते हैं। अपने बिजनेस का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि दुनिया भर के सेलिब्रिटी इन दिनों वीगन डाइट (Raw Food Vegan Diet) को फॉलो कर रहे हैं। वीगन डाइट शाकाहारी होती है परंतु यह शाकाहार का नेक्स्ट लेवल है। इसमें पशुओं से संबंधित उत्पाद जैसे दूध, पनीर, दही इत्यादि का उपयोग नहीं किया जाता। Veganism में मानना है कि पशुओं के उत्पाद प्राप्त करने के लिए पशुपालक उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। 

Vegan Diet की खास बात क्या होती है

इसमें सब्जियां और जमीन में उगाई जाने वाली फसल इत्यादि का उपयोग किया जाता है। Vegan Diet के बारे में जब आप थोड़ा और रिसर्च करेंगे तो पाएंगे कि ज्यादातर प्रोडक्ट ऐसे हैं जिन्हें पकाना नहीं पड़ता। सिर्फ साफ किया जाता है। इसमें स्वाद के साथ-साथ सेहत का ध्यान रखा जाता है। हर प्लेट के साथ यह बताया जाता है कि इसमें कितनी कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन या दूसरी चीजें उपलब्ध है। यानी खाने से पहले व्यक्ति को पता होता है कि वह क्या खा रहा है और उसके शरीर में क्या असर पड़ेगा। यही Vegan Diet की सबसे खास बात है।

Vegan Diet के फायदे क्या होते हैं, जिनका उपयोग अपने प्रचार में करना है

1. इस डाइट में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाना शामिल होता है, जो पुरानी बीमारी को होने से रोकता है। यह रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों से भी बचाता है। 
2. इसमें कोलेस्ट्रोल बिल्कुल नहीं होता और यहां तक कि इसमें संतृप्त वसा (saturated fats) भी काफी कम होती है। यह बड़ी समस्याओं के जोखिम को कम करता है और आपके दिल और शरीर को स्वस्थ रखता है।
3. इस डाइट से जानवरों की जान भी बच जाती है।
4. यह पर्यावरण की रक्षा करने में भी मदद करता है और आपके कार्बन पदचिह्न (carbon footprint) को भी कम करता है।
5. यह आपके आहार और आपके भोजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। 
6. एक वीगन डाइट आपकी कैलोरी सेवन को कम और प्रोटीन सेवन को बढ़ाकर आपको ज़्यादा वजन कम करने में मदद करता है। 

अब आप समझ गए होंगे। एक रेस्टोरेंट है, लेकिन बिल्कुल अलग किस्म का रेस्टोरेंट है। एक मिशन, एक अभियान, एक विचार पर आधारित रेस्टोरेंट है। सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाता है। लोग आपके यहां आकर भोजन करने में प्राउड फील करेंगे। अपने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे। दुनिया को बताएंगे कि वह Vegan Diet लेकर आ रहे हैं। कुछ एनिमल लवर्स, जिन्हें फैमिली का सपोर्ट नहीं मिलता वह आपके रेगुलर कस्टमर होंगे। 

एक बार रेसिपी पर आपका हाथ जम जाए। लोगों को पसंद आ जाए तो फिर अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन करवाइए। एक बेहतरीन ब्रांड नेम बनाइए और इससे पहले कि कोई कॉपी कर पाए, दुनिया भर में अपना फ्रेंचाइजी नेटवर्क फैला दीजिए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!