Rashifal Weakly- अगले 24 दिन में इन 7 राशि वालों को कई गुड न्यूज़ मिलेंगी

Updesh Awasthee
नवग्रहों में अत्यंत महत्वपूर्ण शुक्र देव की कृपा से 7 राशियों के लोग आगामी 5 दिसंबर 2022 तक अच्छे दिनों का अनुभव करेंगे क्योंकि शुक्र ग्रह का तुला राशि में गोचर पूरा हो गया है और दिनांक 11 नवंबर 2022 को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। दिनांक 5 दिसंबर 2022 तक शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान सात राशि के लोगों को कई प्रकार की गुड न्यूज़ मिल सकती हैं।

वृषभ राशि वालों के लिए तुला के शुक्र का राशिफल

शुक्र ग्रह आपकी कुंडली के सातवें घर में गोचर कर रहा है। आपको नौकरी में आय वृद्धि के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कर्क राशि वालों के लिए तुला के शुक्र का राशिफल

शुक्र देव आपकी कुंडली के पांचवें घर में प्रवेश कर चुके हैं। आप सुख-सुविधाओं का लाभ लेंगे। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। नौकरी - व्यापार दोनों से जुड़े लोग लाभ कमाएंगे। किसी रचनात्मक कार्य में मन लग सकता है।

सिंह राशि वालों के लिए तुला के शुक्र का राशिफल

शुक्र देव आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति मिलेगी। घर या वाहन का सुख मिल सकता है। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।

तुला राशि वालों के लिए तुला के शुक्र का राशिफल 

शुक्र आपकी कुंडली के दूसरे भाव में गोचक कर रहे हैं। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग के लिए बहुच अच्छा समय है। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलेगी। निवेश से भी लाभ ले सकते हैं।

मकर राशि वालों के लिए तुला के शुक्र का राशिफल

शुक्र देव मकर राशि के 11 वें घर में गोचर कर रहे हैं। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। आर्थिक तौर पर उन्नति होगी। धन संचय करने में सफल हो जाएंगे।

कुंभ राशि वालों के लिए तुला के शुक्र का राशिफल

शुक्र देव आपकी कुंडली के दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर तरक्की मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।

मीन राशि वालों के लिए तुला के शुक्र का राशिफल 

शुक्र देव आपकी कुंडली के नवम भाव में प्रवेश कर चुके हैं। आपके सभी अटके काम पूर होंगे। धार्मिक काम में रूचि बढ़ेगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। ✒ आचार्य उमाकांत कश्यप

डिस्क्लेमर- जिस प्रकार वैज्ञानिक मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हैं उसी प्रकार ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह नक्षत्रों की गति और उनके प्रकाश के परावर्तन के आधार पर मनुष्य के मन एवं विचारों में परिवर्तन का अनुमान लगाया जाता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!