MP ADDET PVFT- ऑनलाइन प्रश्न उत्तर पर दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित- ROJGAR SAMACHAR

EMPLOYEES SELECTION BOARD, BHOPAL द्वारा Pre-Veterinary & Fishery Entrance Test (PV&FT)-2022 and Animal Husbandry and Dairy Technology Diploma Entrance Test (ADDET)-2022 के लिए Online Question Answer Objection आमंत्रित किए गए हैं। लास्ट डेट 5 नवंबर 2022 घोषित की गई है। डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं।

प्रश्‍न पत्र के प्रश्नों के संबंध मे अभ्यावेदन :-

  • आपत्ति अभ्यावेदन हेतु प्रति प्रश्न रु 50/- का भुगतान देय होगा।
  • प्रश्‍नपत्र में किसी प्रकार की त्रुटिपूर्ण प्रश्नों / उत्तरों के संबंध में केवल परीक्षार्थी द्वारा अपनी आपत्तियाँ ऑफिशल वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रदर्शित लिंक के माध्यम से प्रस्तुत की जा सकती है। लिंक अपलोड होने के पश्‍चात आपत्तियां लेने की दिनाँक 05/11/2022 तक की गई है। उसके उपरान्त लिंक निष्क्रिय हो जावेगी।
  • ESB द्वारा प्रश्‍न-पत्र में त्रुटीपूर्ण प्रश्नों के साथ-साथ परीक्षार्थियों से प्राप्त ऑनलाइन अभ्यावेदनों पर विचार उपरान्त मूल्यांकन हेतु अंतिम "की"(अंतिम उत्तर) तैयार की जायेगी।
  • अंतिम उत्तर के संबंध में कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। 

उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट PEB MP GOV IN पर विजिट कर सकते हैं। सुविधा के लिए हम डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। यहां क्लिक करके ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध उस वेब पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां पर रोल नंबर एवं TAC Code सम्मिट करके लॉगिन कर सकते हैं तत्पश्चात आपत्ती अभ्यावेदन सबमिट कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !