INDORE NEWS- दिग्विजय सिंह ने प्रेमचंद गुड्डू को मीटिंग हॉल से बाहर निकाला

Updesh Awasthee
इंदौर
। भारत जोड़ो यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए इंदौर पहुंचे राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नेता प्रेमचंद गुड्डू को मीटिंग हॉल से बाहर निकाल दिया। दरअसल, प्रेमचंद गुड्डू उस मीटिंग में शामिल होने के लिए पहुंच गए थे जिसमें उन्हें सूचीबद्ध ही नहीं किया गया था। 

भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश आ रही है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी के लिए कई प्रकार की चुनौतियां उपस्थित हो गई हैं। ऑपरेशन लोटस की खबरों के अलावा कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी दोनों नेताओं का सबसे बड़ा सिर दर्द है। राहुल गांधी 2 दिन तक इंदौर में रहेंगे। आज से लेकर और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश गुजर जाने तक कांग्रेस पार्टी में हर छोटी बड़ी चीज पर न केवल पत्रकारों की नजर रहेगी बल्कि भारतीय जनता पार्टी के नेता भी कोई मौका नहीं चूकेंगे। इसी बात को लेकर दिग्विजय सिंह बेहद चिंतित हैं। 

इंदौर आते ही दिग्विजय सिंह ने गुटों में बंटी कांग्रेस को गुटों में विभाजित कर दिया। हर गुट को अलग काम दिया गया है। ताकि सभी गुट पार्टी द्वारा दिया गया काम करें और किसी भी चौराहे पर दो गुटों के बीच संघर्ष दिखाई ना दे। विशाल पटेल और उनकी टीम को लॉजिस्टिक का काम दिया गया है। संजय शुक्ला और उनकी टीम को फ़ूड डिपार्टमेंट दिया गया है। दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि कोई संयुक्त मीटिंग नहीं होगी। किसी भी जगह पर कांग्रेस पार्टी के सब लोग इकट्ठे नहीं होंगे। 

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के नेताओं को भारत जोड़ो यात्रा की आदर्श आचरण संहिता के नियम बताएं ही थे कि तभी पहली मीटिंग में प्रेमचंद गुड्डू धड़धड़ाते हुए मीटिंग हॉल में घुस आए। मजबूरी में दिग्विजय सिंह को प्रेमचंद गुड्डू को बाहर जाने के लिए कहना पड़ा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!