शासकीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल, पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट- PUNJAB OPS NEWS

नई दिल्ली।
पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने शासकीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। उल्लेखनीय है कि देश भर में सभी सरकारी कर्मचारी न्यू पेंशन स्कीम का विरोध कर रहे हैं और पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की मांग कर रहे हैं। पंजाब सरकार के इस फैसले के बाद उन राज्य सरकारों पर दबाव बढ़ जाएगा जिन्होंने अब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं की है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने बताया कि, आज की कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के पक्ष में 2 फैसले लिए गए। कैबिनेट ने दिवाली के मौके पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा देने की मंजूरी दी। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 6% DA किश्त का भुगतान स्वीकृत किया गया जो 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा। इससे पहले मंत्री परिषद ने शासकीय कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। 

भारत के कितने राज्यों में पुरानी पेंशन की वापसी 

पंजाब के पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी न्यू पेंशन स्कीम को रद्द करके ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर दिया गया है। इसके अलावा गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कर्मचारियों को चुनाव जीतने के 10 दिन के भीतर पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा किया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !