MP NEWS- सीधी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ हैवानियत, खून से लथपथ पड़ी मिली

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सरकारी संजय गांधी कॉलेज कैंपस में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। लड़की खून से लथपथ गंभीर घायल और बेहोशी की अवस्था में मिली। कॉलेज के एक प्रोफेसर ने लड़की के पिता को इसकी सूचना दी थी। कॉलेज के साथ पूरे इलाके में आक्रोश की स्थिति बन गई है। लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम है। 

घटना 21 अक्टूबर 2022 की है। लड़की के पिता ने बताया कि, मेरी बेटी हमेशा की तरह करीब 10:30 बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन इस बार वो वापस नहीं आई। करीब 5 घंटे बाद कॉलेज के प्रोफेसर का फोन आया। उन्होंने बताया कि आपकी बेटी झाड़ी में बेहोश पड़ी हुई है। मैं तुरंत भागते हुए कॉलेज पहुंचा। जाकर देखा तो कॉलेज से महज 50 मीटर दूर ग्राउंड में बेटी बेहोश खून से लथपथ पड़ी हुई है। आंख में आंसू लिए मैं अपनी बेटी को अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने बताया कि बेटी का बेरहमी के साथ बलात्कार किया गया है। यहां से उसे रीवा संजय गांधी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

पिता ने बताया कि मुझे नहीं पता किसने किया और क्यों किया परंतु मुझे कॉलेज की लड़कियों ने बताया है कि फेसबुक पर उसकी किसी लड़के से दोस्ती हो गई थी। वही लड़का मिलने के लिए आया था। उसी लड़के ने हैवानियत की है। उल्लेखनीय है कि कॉलेज की लड़कियां भी खून से लथपथ पीड़िता के साथ अस्पताल पहुंची थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र का माहौल बदल गया है। 

त्यौहार को भूल कर लोग हैवानियत करने वाले लड़के की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि वह लड़का कौन है और इस समय कहां है, ताकि उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया जा सके। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!