MP NEWS- 8 महिलाएं चंबल नदी में बह गईं, मंदसौर जिले का मामला

भोपाल
। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में चंबल नदी में 8 महिलाएं बह गईं। महिलाएं चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में पानी में डूबी हुई पुरानी पुलिया पार कर रही थीं। अचानक एक महिला फिसल गई। उसे बचाने की कोशिश में अन्य महिलाएं भी नदी में गिर गईं और तेज बहाव में बह गईं। इस हादसे का शिकार हुई दो लड़कियां नदी में तैरकर सकुशल बाहर निकल आईं। 

मंदसौर के स्थानीय समाचार माध्यमों से मिली जानकारी के अनुसार मंदसौर के समीपस्‍थ तोलाखेड़ी गांव के पास यह दुखद हादसा हुआ है। पहले यह खबर आई थी कि ये महिलाएं एक नाव में सवार होकर खेत पर काम करके अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान नाव पलट गई, लेकिन बाद में पता चला कि चंबल नदी के कैचमेंट एरिया का रपटा पार करने के दौरान एक महिला फ‍िसल गई थी उस महिला को बचाने के प्रयास में अन्‍य महिलाएं पानी में डूब गई।

जानकारी के अनुसार दो बालिकाएं इस दौरान पानी में सकुशल बाहर निकल आई, लेकिन आठ महिलाएं पानी में बह गईं। पुलिस के अनुसार बचाव अभियान चलाया जा रहा है,लेकिन अंधेरा होने के कारण इसमें दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। चंबल नदी के कैचमेंट एरिये में पानी का तेज बहाव बताया जा रहा है। महिलाओं के बारे में अभी विस्‍तृत जानकारी भी नहीं मिल पाई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !