MP BOARD 10th-12th EXAM DATE- हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा तारीख घोषित

Updesh Awasthee
भोपाल
। Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। 

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल से जारी आदेश क्रमांक / 2573/प.स./2022 भोपाल दिनांक 27/09/2022 में लिखा है कि, मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी / हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक (ओल्ड), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) / शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षायें परीक्षा वर्ष 2023 का आयोजन दिनांक 13 फरवरी 2023 से 25 मार्च 2023 के मध्य प्रायोगिक परीक्षाएं एवं 15 फरवरी से 20 मार्च 2023 के मध्य सैद्धांतिक परीक्षाएं आयोजित की जावेगी। मण्डल परीक्षाओं के आयोजन का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम पृथक से जारी किया जावेगा। 

उल्लेखनीय है कि पिछले साल कोविड-19 के कारण कक्षा 10 हाई स्कूल एवं कक्षा 12 हाई सेकेंडरी स्कूल की परीक्षाएं देरी से हो पाई थी। आखरी समय तक की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी इसलिए इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा पहले से ही स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। परीक्षा तारीखों की घोषणा की गई है परंतु टाइम टेबल की घोषणा बाद में की जाएगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!