INDORE NEWS: 1-मॉर्डन डेंटल कॉलेज के संचालक गिरफ्तार, 2- IPS कॉलेज का प्रोफेसर जांच की जद में

0
इंदौर
। आस्था फाउंडेशन की कार्यकारिणी में अनाधिकृत तरीके से फेरबदल करके अवैध लाभ कमाने के आरोप में मॉडर्न डेंटल कॉलेज के संचालक डॉ रमेश बदलानी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। 

कनाड़िया पुलिस ने 7 मार्च 2022 को डॉ. बदलानी सहित 42 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की लंबे समय से जांच कर रही थी। कुल 42 आरोपियों में से रविवार को पहली गिरफ्तारी की गई है। पुलिस का दावा है कि जल्दी सभी 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

आईपीएस कॉलेज स्टूडेंट की संदिग्ध मौत का मामला- प्रोफ़ेसर जांच की जद में 

शनिवार को रेलवे ट्रैक पर मिली आईपीएस कॉलेज के छात्र नितेश मिश्रा की डेड बॉडी के मामले में आईपीएस कॉलेज के एक प्रोफेसर गिरीश जांच की जद में आ गए हैं। बताया गया है कि घटना से पहले प्रोफेसर गिरीश ने नितेश मिश्रा को डांट दिया था। नितेश मूल रूप से रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उसके पिता अभिलाष मिश्रा सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर पदस्थ हैं। फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!