GWALIOR NEWS- लड़की का हाथ मांगने आया लड़का रेप करके चला गया

ग्वालियर।
माधव गंज थाने में बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है। इसकी कहानी थोड़ी अलग है। कॉलेज में एक लड़के ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया। लड़की के माता-पिता से उसका हाथ मांगने के लिए घर पहुंचा परंतु घर पर माता-पिता नहीं मिले। उसने लड़की के साथ फिजिकल रिलेशन बना कर चला गया। फिर शादी करने से इनकार कर दिया।

घटना सितंबर 2022 सिंधी कॉलोनी माधौगंज की है। शिकायतकर्ता लड़की की उम्र 19 साल है और वह एक कॉलेज की छात्रा है। अपनी शिकायत में लड़की ने बताया कि, कोचिंग में उसकी दोस्ती समर से हुई। एक दिन उसने प्यार का इजहार करते हुए निकाह की बात कही। छात्रा ने कहा- इसके लिए उसे उसके परिजनों से बात करती होगी। सिंतबर महीने में वह लड़की के घर पहुंचा। इत्तेफाक से उस दिन घर में छात्रा अकेली थी। लड़की का आरोप है कि संबंध में उस दिन उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाएं और निकाह का वादा किया।

निकाह से मुकरा
एक महीने गुजरने के बाद भी समर ने निकाह की बात नहीं की और उससे दूरी बनाने लगा। छात्रा ने उसे घर आने के लिए कहा तो वह निकाह से मुकर गया। छात्रा ने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इस पर छात्रा ने मामले की शिकायत माधौगंज थाने में दर्ज करवाई। माधौगंज थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!