BHOPAL NEWS- पत्नी और मां के बाद बैंक कर्मचारी ने भी सुसाइड कर लिया

0
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आसपास के इलाके में इंडसइंड बैंक के कर्मचारी दीपक यादव ने भी आत्महत्या कर ली। इससे पहले दीपक की पत्नी ने आत्महत्या की थी और फिर उनकी मां की मृत्यु हो गई थी। यह सब कुछ पिछले 18 दिनों में हुआ है। 

ईश्वर थाना पुलिस ने बताया कि दीपक यादव उम्र 32 वर्ष, आचार्य नरेंद्र नगर में रहता था। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस का अनुमान है कि पत्नी और मां की मौत के बाद दीपक डिप्रेशन में चला गया था। अब से 18 दिन पहले दिनांक 15 सितंबर 2022 को दीपक की पत्नी हेमलता यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद दिनांक 21 सितंबर को दीपक की मां श्रीमती कमला बाई का निधन हो गया था। 

भरे पूरे परिवार में अब केवल भाई विकास यादव बचा है। पास पड़ोसियों का कहना है कि दीपक यादव की इनकम का भी अच्छी थी। विकास यादव बुलेट कंपनी में काम करता है। उसको भी अच्छी सैलरी मिलती थी। हंसता खेलता परिवार था, किसी बात की कोई कमी नहीं थी। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ मात्र 18 दिन में पूरा परिवार खत्म हो गया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!