BHOPAL NEWS- 17 साल की लड़की की सरेआम किडनैपिंग, संघर्ष, घायल

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की नंद विहार कॉलोनी क्षेत्र में 17 साल की एक लड़की की सरेआम किडनैपिंग करने की कोशिश की गई। दो लड़कों ने उसे पकड़ा और अपने साथ ले जाने लगे। लड़की ने अकेले ही दोनों लड़कों से संघर्ष किया। इस दौरान जमीन से टकराने से बेहोश हो गई। उसे एम्स में भर्ती किया गया।

एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की लाेगाें के घराें पर घरेलू काम काम करती है। सुबह करीब नौ बजे उसके नंद विहार कालाेनी के पास बेहाेश पड़े हाेने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया। शुरूआती पूछताछ में लड़की ने पुलिस काे बताया कि राेजाना की तरह वह सुबह काम पर जा रही थी। इस दौरान नंद विहार कालाेनी के पास एकांत क्षेत्र में अचानक दाे युवकाें ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। वे लाेग उसके साथ गलत काम करना चाहते थे। 

लड़की ने बताया कि उसने अपहरणकर्ताओं से संघर्ष किया और उनकी पकड से छूटकर भागी, जिससे गिर गई। सिर टकराने से बेहोश हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम आसपास की कालाेनियाें में लगे सीसीटीवी फुटेज से आराेपिताें की पहचान करने की काेशिश कर रही है। लड़की भी मनचलाें के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !