लता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय एवं अकादमी इंदौर में खुलेंगे, मुख्यमंत्री ने कहा- MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में रहता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय एवं संगीत एकेडमी खोली जाएगी। यह घोषणा आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय लता मंगेश्कर अलंकरण समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि इंदौर में लता मंगेशकर म्यूजियम भी खोला जाएगा। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर में लता दीदी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही एक ऐसे संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा, जिसमें लता जी के गीत और स्मृतियों का संग्रह होगा। यही नहीं लता जी के नाम से संगीत अकादमी और संगीत महाविद्यालय भी प्रारंभ किया जाएगा। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने बताया कि इंदौर में जो म्यूजिक कॉलेज है उसका नाम बदलकर अब लता मंगेशकर संगीत महाविद्यालय कर दिया जाएगा। 

अलंकरण समारोह में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान वर्ष 2019 का पार्श्व गायन के लिये श्री शैलेन्द्र सिंह, वर्ष 2020 का संगीत निर्देशन के लिये श्री आनंद-मिलिंद और वर्ष 2021 का पार्श्व गायन के लिये श्री कुमार शानू को प्रदान किया गया। अलंकरण समारोह के बाद संगीत संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री अलका याज्ञनिक एवं ग्रुप, मुम्बई द्वारा संगीतमई और सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!